
गाजा भेजने के बयान पर सुप्रिया बोलीं- मेरा और हिमंता का DNA तो कांग्रेसी ही था, लेकिन...
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले को गाजा में हमास की तरफ से लड़ने के लिए भेजेंगे. इस बयान पर अब सुप्रिया सुले ने पलटवार किया है.
एनसीपी चीफ शरद पवार की बेटी और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के हमले पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि उनका (सुप्रिया सुले) और हिमंता बिस्वा सरमा की डीएनए एक ही है. दोनों ही पहले कांग्रेस में रह चुके हैं. बता दें कि सरमा ने कहा था कि उन्हें लगता है कि शरद पवार सुप्रिया सुले को हमास की तरफ से गाजा में लड़ने के लिए भेजेंगे.
सुप्रिया ने गुरुवार को कहा कि वह हिमंता सरमा के बयान से आश्चर्यचकित हैं. क्योंकि हिमंता बिस्वा सरमा और वो (सुप्रिया) दोनों मूल रूप से कांग्रेस में रहे हैं. उन्होंने आगे कहा,'उन्हें इस बात की खुशी थी कि कांग्रेस से भाजपा में गया उनका कोई साथी बीजेपी में जाने के बाद मुख्यमंत्री बन गया है.' सुप्रिया ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी में महिलाओं के प्रति अपमानजनक व्यवहार किया जाता है. बीजेपी आईटी सेल को यह समझने की जरूरत है कि शरद पवार ने आखिर कहा क्या है.
सीएम ने कही थी ये बात
इजरायल-फिलिस्तीन के मुद्दे पर महाराष्ट्र में शुरू हुई इस सियासी उठापटक में एक तरफ बीजेपी इजरायल के साथ खड़ी नजर आ रही है तो वहीं ज्यादातर गैर भाजपाई दल खुलकर फिलिस्तीन के समर्थन में बयान दे रहे हैं. शरद पवार पर भड़के असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सुप्रिया सुले को लेकर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था,'मुझे लगता है कि शरद पवार सुप्रिया मैडम को हमास के लिए गाजा लड़ने भेजेंगे.'
शरद पवार का ये था बयान
पवार ने कहा था, 'पूरी जमीन फिलिस्तीन की है और इजरायल ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है. वह जगह, जमीन और घर, सब कुछ फिलिस्तीन का था और बाद में इजरायल ने उस पर कब्जा कर लिया. इजरायल एक बाहरी व्यक्ति है और जमीन मूल रूप से फिलिस्तीन की है." उन्होंने कहा था कि एनसीपी उन लोगों के साथ खड़ी है जो मूल रूप से इजरायल के रहने वाले हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










