
गाजा पर Final Verdict की तैयारी! नेतन्याहू अगले हफ्ते अमेरिका में ट्रंप के साथ डील पर करेंगे चर्चा
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की यह मुलाकात गाजा में सीजफायर और इस संघर्ष को खत्म करने के लिए बंधकों की रिहाई से जुड़े एग्रीमेंट पर चर्चा करने के लिए मुकर्रर की गई है.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अगले हफ्ते अमेरिकी दौरे पर होंगे. वह अगले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप और नेतन्याहू की यह मुलाकात गाजा में सीजफायर और इस संघर्ष को खत्म करने के लिए बंधकों की रिहाई से जुड़े एग्रीमेंट पर चर्चा करने के लिए मुकर्रर की गई है.
ट्रंप ने 12 दिनों तक ईरान और इजरायल के बीच की जंग के बाद लागू अस्थाई सीजफायर के बाद क्षेत्र में शांति बहाली के लिए ऐसा कदम उठाया है. ट्रंप ने कहा कि हमें लगता है कि अगले हफ्ते सीजफायर हो जाएगा.
दोनों नेताओं के बीच मीटिंग का यह ऐलान इस हफ्ते इजरायल के रणनीतिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच वॉशिंगटन में हुई बातचीत के बाद हुआ है.
गाजा में शांति चाहते हैं ट्रंप!
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि गाजा में युद्ध खत्म करना ट्रंप सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है. लेविट ने कहा कि इस युद्ध के दौरान इजरायल और गाजा से आ रही तस्वीरें देखना दिल बैठ गया. राष्ट्रपति ट्रंप अब इस जंग का अंत चाहते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










