
गांव में कोल्ड स्टोरेज खोलकर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं किसान, ऐसा करें आवेदन
AajTak
बिहार सरकार कोल्ड स्टोरेज यूनिट (टाइप-2) बनाने के लिए व्यक्तिगत किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है. वहीं, किसान उत्पादन संगठन (FPO/FPC) को इकाई लागत पर 75 प्रतिशत सब्सिडी यानी 7,500 रुपये मिल रही है
फसल कटाई के बाद उसके भंडारण की समस्या किसानों के सामने जरूर खड़ी होती है. यह समस्या सब्जी और फलों के साथ और भी ज्यादा बढ़ जाती है. भंडारण की सही व्यवस्था नहीं होने के चलते खेतों में पड़े-पड़े खराब हो जाती है. किसानों को इस स्थिति से उबारने के लिए बिहार सरकार गांव में कोल्ड स्टोरेज हाउस बनाने के लिए बंपर सब्सिडी दे रही है.
कोल्ड स्टोरेज हाउस खोलने पर 75 प्रतिशत की सब्सिडी
बिहार एकीकृत बागवानी विकास मिशन के मुकाबिक एक कोल्ड स्टोरेज स्टोरेज यूनिट (टाइप-2) बनाने के लिए अधिकतम इकाई लागत 10,000 रुपये लगते हैं. इस लागत पर व्यक्तिगत किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 5 हजार रुपये दी जाती है. वहीं, किसान उत्पादन संगठन (FPO/FPC) को इकाई लागत पर 75 प्रतिशत सब्सिडी यानी 7,500 रुपये दी जाती है. बता दें कि अगर आप बड़े स्तर पर कोल्ड स्टोरेज बनवा रहे है तो लोन के लिए आफ सहकारी बैंक से भी संपर्क कर सकते हैं.
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत कोल्ड स्टोरेज यूनिट (टाइप-2) के इकाई लागत पर व्यक्तिगत कृषक / उद्यमी के लिए अधिकतम 50% एवं FPO/FPC के लिए अधिकतम 75% का सहायतानुदान दे रही है। #MIDH #ColdStorage #agriculture #Farmers #Horticulture #organic #farming #Bihar pic.twitter.com/zySNvumcsY
यहां करें आवेदन
अगर आप बिहार के रहने वाले हैं तो एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत कोल्ड स्टोरेज यूनिट पर अनुदान का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए किसान को बागवानी विभाग के ऑफिशियल पोर्टल horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा.अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के उद्यान विभाग के कार्यालय में सहायक निदेशक के पास विजिट कर सकते हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








