
'गांधी या गोडसे में से किसी एक को नहीं चुन सकता...', कलकत्ता HC के पूर्व जज बंदोपाध्याय के बयान पर विवाद, कांग्रेस ने कहा- बीजेपी वापस ले उम्मीदवारी
AajTak
कलकत्ता हाईकोर्ट के जज बंदोपाध्याय ने एक बंगाली चैनल के साथ बातचीत में कहा था कि वह महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे में से किसी एक का चुनाव नहीं कर सकते. जज बंदोपाध्याय ने कहा कि उन्हें लगता है कि गांधी की हत्या के लिए उन्हें गोडसे के तर्कों को समझना पड़ेगा.
कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. उनका कहना है कि वे गांधी और गोडसे में से किसी एक का चुनाव नहीं कर सकते. इस बयान के बाद कांग्रेस ने जज गंगोपाध्याय की आलोचना करते हुए बीजेपी से लोकसभा चुनाव के लिए उनकी उम्मीदवारी वापस लेने की मांग की है.
कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज बंदोपाध्याय ने एक बंगाली चैनल के साथ बातचीत में कहा था कि वह महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे में से किसी एक का चुनाव नहीं कर सकते. पूर्व जज बंदोपाध्याय ने कहा कि गांधी की हत्या के लिए उन्हें गोडसे के तर्कों को समझना पड़ेगा.
उन्होंने कहा था कि कानूनी पेशे से होने की वजह से मेरे लिए कहानी के दूसरे पक्ष को समझना जरूरी है. मुझे उनके (गोडसे) लेखन को पढ़ना होगा और ये समझना होगा कि उन्हें महात्मा गांधी की हत्या क्यों करनी पड़ी? तब तक मैं गांधी और गोडसे में से किसी एक का चुनाव नहीं कर सकता.
गंगोपाध्याय के बयान पर भड़की कांग्रेस
हाईकोर्ट के पूर्व जज के बयान पर कांग्रेस भड़की हुई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेशा का कहना है कि ये दयनीय से भी बदतर है कि कलकत्ता हाईकोर्ट के एक पूर्व जज का कहना है कि वह गांधी और गोडसे में से किसी एक का चुनाव नहीं कर सकते. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और ऐसे शख्स की उम्मीदवारी को तुरंत वापस लेना चाहिए जिन्होंने गांधी की विरासत को हड़पने में कोई कसर नहीं छोड़ी. हालांकि, गंगोपाध्याय ने महात्मा गांधी की हत्या की निंदा की थी.
बता दें कि गंगोपाध्याय हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे. बीते रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के 19 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट में उनका भी नाम शामिल था.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








