
'गांधी परिवार से हैं इसलिए नहीं मिला टिकट, कांग्रेस में आएं वरुण', अधीर रंजन ने दिया ऑफर
AajTak
अधीर रंजन चौधरी ने वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि वरुण का गांधी परिवार से रिश्ता होने की वजह से बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है. वरुण गांधी का पीलीभीत सीट से टिकट कट गया है.
भारतीय जनता पार्टी की पांचवीं सूची में पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का टिकट कट गया है. पार्टी ने उनकी जगह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. इस पर अब पश्चिम बंगाल की बेहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दिया है.
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होना चाहिए. अगर वह कांग्रेस में आते हैं तो हमें खुशी होगी. वरुण गांधी एक कद्दावर और बेहद काबिल नेता हैं.' उन्होंने कहा कि उनका गांधी परिवार से संबंध है इसलिए बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. हम चाहते हैं कि अब वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो जाएं.
क्या होगा वरुण का अगला कदम?
पीलीभीत से टिकट कटने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण गांधी का अगला कदम क्या होगा? क्या वह कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी में शामिल होंगे या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. सूत्रों की मानें तो वरुण अब पीलीभीत से चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने अपने करीबियों से कहा है कि उनके साथ छल हुआ है और अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. हालांकि बीजेपी की सूची में वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.
अधीर रंजन ने दिया ऑफर
वरुण गांधी की आगे की सियासी राह क्या होगी इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कोई उनके निर्दलीय लड़ने की संभावना जता रहा है तो कोई कांग्रेस से लड़ने की सलाह दे रहा. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर डिबेट चल रही है. सोशल मीडिया पर तो लोग वरुण को यह सलाह भी देने लगे हैं कि वह अब गांधी परिवार यानि कांग्रेस की ओर लौट जाएं. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का खुला ऑफर भी दे दिया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








