
गांधी परिवार में जल्द बजेगी शहनाई, प्रियंका के बेटे रेहान ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से की सगाई
AajTak
कांग्रेस महासचिव और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे. रेहान अपनी सात साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है.
देश की सियासत में ताकतवर माने जाने वाले गांधी परिवार में अब शादी की शहनाई बजने जा रही है. कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. रेहान की सगाई हो गई है. रेहान ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है.
जानकारी के मुताबिक रेहान वाड्रा और अवीवा पिछले सात साल से इस रिलेशनशिप में हैं. रेहान ने हाल ही में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया. रेहान और अवीवा की शादी के लिए दोनों ही परिवारों ने अपनी सहमति दे दी है. दोनों परिवारों की सहमति के बाद सगाई भी हो गई है. सगाई का कार्यक्रम बेहद निजी रहा.
बताया जाता है कि सगाई में दोनों परिवारों के साथ कुछ करीबी लोग ही मौजूद रहे. अवीवा बेग का परिवार दिल्ली का ही रहने वाला है. गौरतलब है कि 24 साल के रेहान वाड्रा इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं. 'डार्क परसेप्शन' नाम से सोलो एग्जीबिशन कर चुके रेहान नेचर फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग में दिलचस्पी रखते हैं.
कला और फोटोग्राफी के प्रति झुकाव रखने वाले रेहान राजनीति और लाइमलाइट से दूर रहते हैं. विजुअल आर्टिस्ट रेहान वाड्रा ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में ही करने के बाद देहरादून और लंदन से आगे की पढ़ाई की है. सार्वजनिक आयोजनों में कम नजर आने वाले रेहान राजनीति में आएंगे भी या नहीं, इसे लेकर भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










