
गांधी जयंती पर Sanjay Dutt को याद आई 'गांधीगिरी', 'मुन्ना भाई' ने शेयर किया ये मजेदार वीडियो
AajTak
मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म में संजय दत्त ने गांधी जी के सिद्धांतों को खास अंदाज में पर्दे पर दिखाया है. अब गांधी जयंती के मौके पर संजय दत्त ने अपनी इसी फिल्म के एक सीन को फैंस संग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गांधी जी के विचार को अपना ट्विस्ट देकर पेश किया है.
Sanjay Dutt on Gandhi Jayanti 2022: देशभर में आज महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 153वीं जयंती मनाई जा रही है. ऐसे में भला संजय दत्त कैसे पीछे रह सकते हैं, क्योंकि संजय दत्त उन एक्टर्स में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों में गांधी जी के विचारों को दर्शकों तक पहुंचाने की शानदार कोशिश की है. आज गांधी जयंती के मौके पर संजय दत्त ने खास अंदाज में फैंस को ये दिन विश किया है.
गांधी जयंती पर संजय दत्त को गांधी जी की आई याद
जैसा कि आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी हैं, जिनके जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों, सिद्धांतों और उनके संदेशों को आम जनता तक पहुंचाने की कोशिश की गई है. उन्हीं में से एक फिल्म संजय दत्त की 'लगे रहो मुन्ना भाई' भी है.
लगे रहो मुन्ना भाई फिल्म में संजय दत्त ने गांधी जी के सिद्धांतों को खास अंदाज में पर्दे पर दिखाया है. अब गांधी जयंती के मौके पर संजय दत्त ने अपनी इसी फिल्म के एक सीन को फैंस संग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गांधी जी के विचार को अपना ट्विस्ट देकर पेश किया है.
फिल्म के सीन में आप देख सकते हैं कि संजय दत्त गार्ड के आगे हाथ जोड़कर नमस्ते करते हैं, लेकिन गार्ड बदले में संजय दत्त को जोर का थप्पड़ जड़ देता है. संजय दत्त को पिटता देखकर सर्किट यानी अरशद वारसी गार्ड को पीटने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन संजय दत्त उन्हें ये कहकर रोक लेते हैं कि बापू ने बोला है अगर दुश्मन बांय गाल पर मारे ना तो दांया गाल आगे करने का...ये कहकर संजय दत्त अपना दांया गाल भी आगे कर देते हैं और गार्ड फिर से उन्हें थप्पड़ जड़ देता है.
गार्ड के दूसरे गाल पर भी थप्पड़ जड़ने से संजय दत्त हैरान हो जाते हैं और उन्हें इतना ज्यादा गुस्सा आता है कि वो गार्ड को जोर का पंच मार देते हैं और कहते हैं- जब दोनों गाल पर पड़ जाए तो क्या करने का...ये बापू ने नहीं बोला और फिर वो हंसने लगते हैं. इसी के साथ उन्होंने फैंस को गांधी जयंती भी विश की है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










