
'गांधी गोडसे' के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को जान से मारने की धमकी, पुलिस से मांगी अतिरिक्त सुरक्षा
AajTak
फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी, प्रोड्यूसर ललित कुमार श्याम टेकचंदानी को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने इस संबंध में मुंबई के जॉइंट पुलिस कमिश्नर सत्यनारायण से शिकायत की है. राजकुमार संतोषी ने पुलिस को लिखी चिट्ठी में खुद और अपने परिवार को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है.
फिल्म 'पठान' के बाद अब 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' को लेकर विवाद छिड़ गया है. इस बीच, इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को फोन पर धमकी मिली है. उन्होंने इस संबंध में मुंबई पुलिस से शिकायत की है और खुद की जान को खतरा बताया है. राजकुमार ने कहा कि उनके परिवार को भी खतरा है. ऐसे में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई भी जाए और अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए.
बता दें कि राजकुमार संतोषी 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' फिल्म के साथ पूरे 9 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. ये फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से विवाद देखने को मिल रहा है. हालांकि, फिल्म से जुड़े कलाकार प्रमोशन में बिजी हैं. शुक्रवार को मुंबई में फिल्म के प्रमोशन के दौरान विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला था और काले झंडे दिखाए गए थे. विवाद बढ़ने के बाद मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी थी.
'कई अज्ञात लोगों की तरफ से मिल रही धमकियां'
अब खबर आई है कि फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी, प्रोड्यूसर ललित कुमार श्याम टेकचंदानी को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने इस संबंध में मुंबई के जॉइंट पुलिस कमिश्नर सत्यनारायण से शिकायत की है. राजकुमार संतोषी ने पुलिस को जो चिट्ठी लिखी है, उसमें कहा- मैं इस पत्र के जरिए आपको बताना चाहता हूं कि 20 जनवरी को हमारी टीम ने फिल्म गांधी vs गोडसे के रिलीज से पहले एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी. इसमें व्यवधान डालने की कोशिश हुई थी. मेरी टीम (निर्देशक, निर्माता और कलाकार) अंधेरी इलाके में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी, तभी वहां कुछ लोगों का एक समूह पहुंच गया और हंगामा करने लगा, जिसकी वजह से PC को बीच में रोकना पड़ा. बाद में मुझे कुछ अज्ञात लोगों से कई बार धमकियां मिलीं और कहा गया कि मैं इस फिल्म की रिलीज और प्रमोशन को बंद कर दूं.
'खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा हूं'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










