
गहलोत सरकार की कोरोना रणनीति: घर-घर पहुंचाएगी कोविड ट्रीटमेंट किट
AajTak
राजस्थान की गहलोत सरकार कोविट ट्रीटमेंट किट को उन कोरोना संक्रमित मरीजों के घर पहुंचाने का काम करेगी जो मरीज खुद को होम आइसोलेशन में रखे हुए हैं. इसके अलावा उन इलाकों को प्रथामिकता के आधार पर रखा गया है, जहां सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले आ रहे हैं. सरकार ने इसे कोरोना संक्रमण के रोकने की रणनीति बताया है.
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए अशोक गहलोत सरकार ने कोविड ट्रीटमेंट किट को घर-घर बांटने का फैसला किया है. इस कोविड किट में वो दवाएं शामिल हैं, जिसे कोरोना के शुरुआती या हल्के लक्षण वाले मरीजों को दिया जाता है. सरकार इस किट को उन कोरोना संक्रमित मरीजों के घर पहुंचाने का काम करेगी जो खुद को होम आइसोलेशन में रखे हुए हैं. इसके अलावा उन इलाकों को प्रथामिकता के आधार पर चुना गया है, जहां सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले आ रहे हैं. इसे सरकार कोरोना संक्रमण के रोकने की रणनीति बता रही है. सूबे के चिकित्सा सचिव सिद्धार्थ महाजन के द्वारा कोविड ट्रीटमेंट किट घर-घर पहुंचने के लिए निर्देश जारी किए हैं. इस कोरोना किट में AZITHROMYCIN की 3 गोली, PARACETAMOLकी 10 गोली, LEVOCEITRIZINE की 10 गोली, ZINC की 20 गोली और ASCORBIC ACID की 10 गोली शामिल की गई हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










