
गहलोत का 'चुनावी बजट' राजस्थान में कांग्रेस की वापसी कराएगा?: दिन भर, 10 फरवरी
AajTak
चुनावी साल में अशोक गहलोत ने राजस्थान के बजट में क्या लोकलुभावन वादे किए, Global Investors Summit से यूपी को कितना फ़ायदा हुआ, जम्मू कश्मीर में कैसे भारत की लॉटरी लग गई है और क्रिकेट की दुनिया में नागपुर टेस्ट और विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप पर बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
राजस्थान, एरिया के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य. इस साल यहां विधानसभा चुनाव होने हैं. और जब चुनाव हो तो बजट बहुत ही ज़्यादा इंपोर्टेंट हो जाता है. आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूबे का बजट पेश किया, मगर राजस्थान विधानसभा में ऐसा पहली बार हुआ कि बजट भाषण के दौरान सदन को स्थगित करना पड़ गया. हुआ ये कि सीएम 8 मिनट तक जो बजट पढ़ते रहे वो पुराना निकला. वो तो भला हो कांग्रेस के चीफ़ व्हिप महेश जोशी का जिन्होंने गहलोत को हौले से टोका. जब तक सीएम गहलोत को एहसास हुआ कि ये तो एकदम ब्लंडर हो गया तब तक विपक्ष बांहें चढ़ा चुका था. हंगामा थामने के लिए सदन की कार्यवाही को कुछ देर रोकना पड़ा. बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस लापरवाही पर अशोक गहलोत को घेर लिया. उसके बाद अशोक गहलोत भी 'सॉरी' कहते दिखे और इसे ह्यूमन एरर करार दिया.
जैसे तैसे हंगामा शांत हुआ तो मुख्यमंत्री ने दोबारा बजट भाषण शुरू किया और इस बार सब शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. तो चुनावी साल में गहलोत के पिटारे से क्या क्या निकला है, नए ज़िले बनाने की जो चर्चा थी, उसको लेकर क्या घोषणाएं हुईं और सचिन पायलट के प्रभाव वाले इलाक़ों को क्या मिला, सुनिए 'दिन भर' की पहली ख़बर में.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी सरकार के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज हो गया है. 10 से 12 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम का फीता काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कार्यक्रम में शिरकत की. योगी सरकार की तरफ से आयोजित किए गए इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 16 देशों की 304 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. समिट को सफल बनाने और निवेशकों का ध्यान खींचने के लिए योगी सरकार के कई मंत्रियों ने करीब तीन महीने तक कई देशों का दौरा किया, कई जगहों पर परेड और रोड शो वगैरह भी किए. तो इस समिट में देश के कौन कौन से बड़े उद्योगपति शामिल हुए और कहाँ कितना निवेश करने का ऐलान हुआ. साथ ही फॉरेन इन्वेस्टमेंट को लेकर क्या बड़ी घोषणाएं हुईं और पिछले कुछेक सालों में जो वायदे हुए थे इन्वेस्टमेंट के, उनमें से कितने धरातल पर उतरे, सुनिए 'दिन भर' की दूसरी ख़बर में.
आज इंडिया की लॉटरी लग गई. ये कहने की वजह बड़ी पुख्ता है. जम्मू कश्मीर की धरती में लिथियम का इतना बड़ा भंडार जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को मिला है जितना दुनिया के कम ही देशों के पास है. कम क्या सिर्फ चिले के पास है जो इस मामले में नंबर वन देश है. अब तक की जानकारी ये है कि रियासी नाम की जगह पर करीब 60 लाख टन के भंडार मिले हैं, और ये 2021 में कर्नाटक में पाए गए लिथियम भंडार से बहुत ज़्यादा है. वहां बस 1600 टन मिला था.
लिथियम को व्हाइट गोल्ड भी कहा जाता है क्योंकि आज कैमरा, मोबाइल, लैपटॉप, ब्लूटूथ, खिलौनों से लेकर बहुत सारी चीज़ों में लिथियम आयन बैटरी का ही इस्तेमाल होता है. यहां तक कि इलैक्ट्रिक व्हीकल्स में भी. तो पूरी दुनिया में इसके यूज़ का नतीजा ये है कि हर देश लिथियम का खरीदार है. भारत खुद चौथा सबसे बड़ा इंपोर्टर है. माना जाता है कि यूक्रेन में लिथियम के सबसे बड़े रिज़र्व हैं और रूसी हमले के पीछे कई कारणों में एक ये भी है कि वो इन रिज़र्व्स पर कब्ज़ा चाहता है. बड़े बड़े देशों को आज लिथियम के लिए साउथ अमेरिका के देशों का मुंह जोहना पड़ता है पर अब उम्मीद बंधी है कि भारत इस मामले में क्रांति कर देगा. तो मॉनिटरी तौर पर कितना फायदा फ्यूचर में होनेवाला है? ये भंडार जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया खोजता कैसे है और क्या लिथियम के अलावा भी कुछ मिला है, सुनिए 'दिन भर' की तीसरी ख़बर में.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



