
गहने लूटने के बाद घर में घुसे बदमाशों की खौफनाक करतूत, चाकू की नोक पर महिला से किया सामूहिक बलात्कार
AajTak
भुवनेश्वर पुलिस ने बुधवार को इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि दो चोरों ने चाकू की नोंक पर महिला के गहने लूटने के बाद उसके फ्लैट में ही उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
ओडिशा के भुवनेश्वर में चोरी और बलात्कार का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक फ्लैट में चोरी करने के घुसे दो बदमाशों ने पहले गहने लूटे और इसी बीच घर में मौजूद महिला को देखकर उनकी नीयत बिगड़ गई और उन्होंने चाकू की नोक पर उस महिला के साथ बलात्कार किया. हालांकि घटना के बाद पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
भुवनेश्वर पुलिस ने बुधवार को इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि दो चोरों ने चाकू की नोंक पर महिला के गहने लूटने के बाद उसके फ्लैट में ही उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि यह हमला सोमवार को शहर के मैत्री विहार इलाके में आधी रात के बाद करीब 2 बजे हुआ, जहां महिला अपनी दो साल की बेटी के साथ सो रही थी. घटना के समय फ्लैट में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था. पुलिस ने बताया कि चोरों ने बांस के डंडों का इस्तेमाल कर इमारत में प्रवेश किया होगा.
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, चोरों ने पहले चाकू की नोंक पर उसके गहने और मोबाइल फोन लूट लिए. इसके बाद उन्होंने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर उसने मदद के लिए आवाज लगाई तो वे उसकी बेटी को मार देंगे.
पुलिस ने बताया कि एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला 10 दिन पहले ही उस फ्लैट में रहने आई थी. अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण पुलिस अधिकारी आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सुराग तलाश रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










