
गले-सीने और जांघ पर गोलियां, अंधेरे में पुलिस का एक्शन...अतीक के गुर्गे उस्मान के एनकाउंटर की पूरी कहानी
AajTak
प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल और उसके गनर्स की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. इसके बाद से यूपी पुलिस लगातार एक्शन में है. पुलिस ने सोमवार को हत्याकांड में शामिल एक शूटर को एनकाउंटर में मार गिराया.
उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ प्रयागराज के कौंधियारा में सोमवार तड़के 5.30 बजे हुई. इस दौरान विजय चौधरी के गर्दन, सीने और जांघ में गोली लगी. उधर, विजय की पत्नी सुहानी ने इसे फेक एनकाउंटर बताया. सुहानी के मुताबिक, पुलिस ने विजय को सुबह ही घर से उठाया था.
विजय ने ही चलाई थी पहली गोली
प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल और उसके गनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उमेश के दूसरे गनर को भी इस दौरान गोली लगी थी. जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई. उमेश पाल राजूपाल हत्याकांड में गवाह थे. उमेश के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उनकी पर फायरिंग कर दी थी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था. इस फुटेज में एक शख्स हाथ में पॉलीथीन लिए हुए फायरिंग करता हुआ दिखा. इसने ही उमेश पाल पर पहली गोली चलाई थी.
विजय तक कैसे पहुंची पुलिस?
पुलिस के मुताबिक, हाथ में पॉलीथीन लिए हुए शख्स ही विजय उर्फ उस्मान था. प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल पांच बदमाशों की शिनाख्त कर ली थी, लेकिन पहली गोली चलाने वाले विजय उर्फ उस्मान को पहचान नहीं पा रही थी. इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिरों को एक्टिव किया. रविवार को पुलिस के पास एक कॉल आई और उसने उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाले विजय उर्फ उस्मान के बारे में जानकारी दी.
इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने आउटर एरिया में विजय उर्फ उस्मान को पकड़ने का जाल बिछाया. तड़के जैसे ही पुलिस ने विजय उर्फ उस्मान को पकड़ने की कोशिश की तो फायरिंग शुरू हो गई. इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विजय उर्फ उस्मान ढेर हो गया. उस्मान को तीन गोलियां लगीं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












