
गली से निकले आतंकी... AK47 से जवानों पर बरसाई गोलियां और हो गए फरार, Photos
AajTak
पुलिस पार्टी पर आतंकी हमले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें एक आतंकी एके-47 लेकर घात लगाते हुए दिख रहा है. खास बात है कि आतंकी मार्केट के बीच में नजर आ रहा है और उसके हाथ में एके-47 दिखाई दे रही है.
जम्मू-कश्मीर के बाराजुल्ला इलाके में आतंकी हमले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है. जिसमें आतंकी गली से निकलकर आते हुए और फिर कपड़ों में से एके47 राइफल निकालकर जवानों पर बरसाते हुए दिख रहा है. दरअसल आतंकियों ने शुक्रवार दोपहर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की. इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. शहीद दोनों जवान, जम्मू-कश्मीर पुलिस के हैं. सेना ने इलाके को घेर लिया है. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. (Photos: ANI) पुलिस पार्टी पर आतंकी हमले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक आतंकी एके-47 लेकर घात लगाकर हमला करते हुए दिख रहा है. खास बात है कि आतंकी मार्केट के बीच में नजर आ रहा है और उसके हाथ में एके-47 दिखाई दे रही है. आतंकी की पहचान की जा रही है. साथ ही आस-पास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है. सीसीटीवी में एक आतंकी दिख रहा है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दो आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया है. फायरिंग करने के बाद आतंकी तुरंत फरार हो गए. मौके पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के आला अफसर और जवान पहुंच गए हैं.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












