
गला घोंटते वक्त टूटी रस्सी तो कील से सीने पर किए वार... यूपी में BJP नेता की हत्या में बड़ा खुलासा
AajTak
बांदा में बीजेपी नेता अरुणेश की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी दंपति ने पहले उन्हें घर पर बुलाया. इसी बीच पति ने पीछे से अरुणेश का गला घोंटना शुरू कर दिया. जब रस्सी टूट गई तो उसने कील से अरुणेश के सीने और गले पर वार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई.
यूपी के बांदा में भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस को जांच में यह पता चला कि आरोपी दम्पति ने प्रेम प्रसंग के चलते ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों ने सारा राजा उगल दिया. पुलिस के मुताबिक, पहले पत्नी ने मिलने के लिए अकेले में भाजपा नेता को बुलाया. फिर मौका पाते ही पति ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया. जब रस्सी टूट गई तो नुकीली कील से सीने और गले पर कई वार किए.
इससे भाजपा नेता कि मौत हो गई. फिर पति ने शव को सरकारी स्कूल की बाउंड्रीवाल के पास फेंक दिया. एसपी अंकुर अग्रवाल ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20000 रुपये का इनाम दिया है. मामला बबेरू थाना के सतन्याय गांव का है. यहां के रहने वाले 29 वर्षीय अरुणेश भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे. उनका गांव में ही दोस्त देवेश नामदेव की पत्नी गीता से पिछले एक साल से अवैध सम्बन्ध थे.
देवेश को जब इस बात का पता तो उसने अरुणेश को वार्न किया कि वो उसकी बीवी से दूर रहे. फिर भी अरुणेश नहीं माना तो देवेश ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला. उसने अपनी पत्नी पर दबाव बनाकर अरुणेश को मिलने के बुलाया. अरुणेश आया और अचानक पीछे से पति देवेश आकर गला कसना शुरू कर दिया. इतने में रस्सी टूट गयी तो उसने नुकीली कील से सीने और गले वार कर दिया. फिर मौत होने के बाद शव को सरकारी स्कूल के पास फेंककर देवेश मौके से फरार हो गया.
हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद
इधर अरुणेश के लापता होने से परिजन परेशान थे. वे, पुलिस के साथ उनकी खोजबीन में जुटे हुए थे. मृतक का फोन सर्विलांस के जरिये ट्रेस में लगाकर पुलिस ने कई अहम सबूत निकालकर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा राज उगल दिया. पुलिस ने निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या में इस्तेमाल सामान भी बरामद कर लिया.
7 महीने पहले हुई थी अरुणेश की शादी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










