
गलत घर की घंटी बजाई तो मिली ऐसी खौफनाक सजा, जिंदगी और मौत से जूझ रहा नाबालिग
AajTak
एक 16 के बच्चे को गलत घर की घंटी बजाने की ऐसी दर्दनाक सजा मिली कि उसे इस समय जिंदगी और मौत से जूझना पड़ रहा है. घर के भीतर से जो शख्स निकला उसने बिना कुछ सोचे समझे राल्फ के सिर में गोली ही मार दी. अमेरिका के मिसौरी की यह घटना है.
एक नाबालिग को छोटी सी भूल के लिए जो सजा मिली उसे जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा. 16 साल के राल्फ याल को एक पहचान वाले के घर से अपने भाई बहनों को पिक करना था. इस दौरान वह गलत पते पर चला गया और उसने किसी और के घर की घंटी बजा दी. बस यही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बन गई. घर के भीतर से जो शख्स निकला उसने बिना कुछ सोचे समझे राल्फ के सिर में गोली ही मार दी. मामला अमेरिका में मिसौरी के कंसास शहर का है.
80 साल के बुजुर्ग ने किया नाबालिग पर हमला
राल्फ को अस्पताल ले जाया गया. हालांकि वह ठीक है. लेकिन इस हादसे ने उसकी जिंदगी बदल दी. गोली चलाने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया गया और 24 घंटे बाद रिहा भी कर दिया गया. सोमवार को इस बात की पुष्टि हुई कि राल्फ याल को गोली मारने का आरोपी 80 साल का एक बुजुर्ग है. 13 अप्रैल की रात राल्फ ने उसके दरवाजे की घंटी बजाई, और उसने तुरंत निकलकर राल्फ के सिर में गोली मार दी गई.
नाबालिग की मदद को जुटाए गए 1 मिलियन पाउंड से अधिक
राल्फ और उसके परिवार को मेडिकल बिलों में मदद करने के लिए एक GoFundMe खाते में 1 मिलियन पाउंड से अधिक जुटाए गए हैं. राल्फ की आंटी स्पूनमोर ने अस्पताल के खर्चों को कवर करने में मदद करने के लिए GoFundMe शुरू किया. उन्होंने कि राल्फ ने गोली लगने के बाद मदद के लिए तीन घरों का दरवाजा खटखटाया तब जाकर उसे मदद मिली.
गोली लगी तो मदद के लिए खटखटाना पड़ा तीन घरों का दरवाजा

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










