
'गलत गठबंधन, हाईकमान का अहंकार', अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर बोले संजय निरुपम
AajTak
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर संजय निरुपम का रिएक्शन आया है. उन्होंने लवली के इस्तीफे का कारण लोकसभा चुनाव में गलत गठबंधन और हाईकमान का अहंकार बताया है.
दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. लवली के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में पार्टी से निकाले संजय निरुपम की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने लवली के इस्तीफे के लिए गलत गठबंधन और हाईकमान का अहंकार बताया है.
संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "दिल्ली में हुआ लवली इस्तीफा. कारण-गलत गठबंधन, हाईकमान का अहंकार और संवादहीनता."
लवली के इस्तीफे पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी के पास कोई मिशन या विजन नहीं है, यह केवल भ्रम, विभाजन और विरोधाभास में डूबी हुई है. हमने देखा है कि दिल्ली में पार्टी के कार्यकर्ता कन्हैया कुमार जैसे लोगों को दिए गए टिकट का विरोध कर रहे थे, जिन्होंने सशस्त्र बलों को गाली दी और नक्सलियों को शहीद कहा. AAP ने कहा था कि हमने दिल्ली में कांग्रेस का अस्तित्व पूरी तरह खत्म कर दिया. इन्होंने कहा था हम शीला दीक्षित और सोनिया गांधी को जेल में डालेंगे. कांग्रेस ने शिकायत की थी कि कैसे आम आदमी पार्टी शराब घोटाले में शामिल है, लेकिन केवल राजनीतिक कारणों से वे एक साथ आए हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि मतदाता एक साथ आएंगे. आज कांग्रेस अपने नेताओं को बनाए रखने में असमर्थ है क्योंकि उसके अपने नेता कांग्रेस को उसके पाखंड के लिए आईना दिखा रहे हैं.''
अरविंदर सिंह ने हाई कमान को भेजी अपनी चिट्ठी में लिखा कि मैं पार्टी में खुद को एकदम लाचार महसूस करता हूं. इसलिए अब दिल्ली अध्यक्ष के पद पर नहीं बना रह सकता. लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया पर आरोप लगाया कि वो दिल्ली के पार्टी नेताओं द्वारा सर्वसम्मति से लिए फैसलों पर एकतरफा रोक लगा देते हैं. जब से मुझे दिल्ली का पार्टी चीफ बनाया गया है, तब से मुझे किसी को भी सीनियर पद पर नियुक्त करने की अनुमति नहीं है.
अरविंदर सिंह लवली का दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका
संजय निरुपम को पार्टी ने क्यों निकाला?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










