
'गलती से गोली चल गई, बाबा का आशीर्वाद है...', रिवॉल्वर कांड पर अस्पताल से गोविंदा की आई पहली प्रतिक्रिया
AajTak
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा के लिए आज की सुबह की शुरुआत काफी खराब हुई. एक्टर को अपनी लाइसेंस रिवॉल्वर साफ करते हुए गोली लग गई. एक्टर इस समय क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती हैं. गोविंदा ने अब खुद अपने तमाम चाहने वालों को खुद ही अपना हेल्थ अपडेट दिया है.
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा के लिए आज की सुबह की शुरुआत काफी खराब हुई. एक्टर को अपनी लाइसेंस रिवॉल्वर साफ करते हुए गोली लग गई. एक्टर इस समय क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टर्स उनकी देखभाल कर रहे हैं. गोविंदा के तमाम फैंस भी उनकी हेल्थ को लेकर चिंता में है. अब गोविंदा ने खुद अपने तमाम चाहने वालों को खुद ही अपना हेल्थ अपडेट दिया है.
गोविंदा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट
गोली लगने के बाद गोविंदा ने अस्पताल से ऑडियो मैसेज जारी करके अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी है. एक्टर ने कहा- मैं अब खतरे से बाहर हूं. गलती से गोली चल गई थी. बाबा का आशीर्वाद है. मैं अपने डॉक्टर्स का धन्यवाद करता हूं. अपने फैंस का भी मैं आभारी हूं.
गोविंदा ने आगे कहा- आप सब लोगों का आशीर्वाद, मां-बाबा का आशीर्वाद और बाबा की कृपा से जो गोली लगी थी वो निकाल दी गई है. मैं धन्यवाद करता हूं आप सभी का.
गोविंदा को कैसे लगी गोली? गोविंदा को गोली लगने की घटना आज सुबह 4 बजकर 45 मिनट के आसपास की है. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया है कि एक्टर कोलकाता जाने की तैरारी में थे. उनकी पत्नी सुनीता पहले ही कोलकाता में थीं. लेकिन घर से निकलने से पहले वो अपनी लाइसेंस रिवॉल्वर को साफ करके केस में रख रहे थे. तभी गन उनके हाथ से छूटकर गिर गई और मिसफायर होने से उनके घुटने में गोली लग गई. गोविंदा के मैनेजर ने ये भी बताया है कि एक्टर ने गोली लगने के बाद खुद उन्हें कॉल करके घटना की जानकारी दी थी.
कैसी है गोविंदा की हालत?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










