
गलती किसी और की, करोड़पति बन गया कोई और... सिर्फ 20 मिनट में हो गया खेला!
AajTak
Mumbai Trader Viral News: अगर आपके और हमारे अकाउंट में अचानक 40 करोड़ रुपये आ जाए, तो परेशान हो जाएंगे. लेकिन मुंबई के एक शख्स ने ऐसा काम कर दिया है, जिसकी चर्चा पिछले 3 वर्षों से हो रही है. मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया है.
यह कहानी सुनने में किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लगती है, लेकिन यह पूरी तरह से हकीकत है. आपने सुना होगा कि एक छोटी-सी गलती से लोग शेयर बाजार में लाखों-करोड़ों गंवा देते हैं. लेकिन एक मामला इससे उलट सामने आया है. गलती किसी और की, करोड़पति बन गया कोई और. पिछले कुछ दिनों से ये मामला काफी सुर्खियों में है.
दरअसल, एक टेक्निकल ग्लिच (Technical Glitch) की वजह से मुंबई का एक ट्रेडर महज 20 मिनट में करोड़पति बन गया. इस ट्रेडर को 1.75 करोड़ रुपये का फायदा हुआ. आइए पूरी कहानी जानते हैं.
मुंबई का रहने वाला गजानन राजगुरु का कोटक सिक्योरिटीज में डीमैट अकाउंट था, वो शेयर बाजार में ट्रेड करते थे, अचानक कोटक सिक्योरिटीज की एक गलती की वजह से गजानन राजगुरु के अकाउंट में 40 करोड़ रुपये आ गए. पहले तो वो हैरान हुए, फिर उन्होंने इस फंड का फायदा उठाते हुए महज 20 मिनट के दौरान फ्यूचर्स एंड ऑपशंस (F&O) में ट्रेड कर करीब 2.38 करोड़ रुपये बनाया. ये मामला साल 2022 का है.
पहले नुकसान फिर झटके में करोड़ों का मुनाफा
खबर है कि ट्रेड के दौरान पहले राजगुरु को 54 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. फिर उन्होंने बिना वक्त गंवाए अपनी रणनीति बदली, जो सौदा घाटे में था, वह मिनटों में 2.38 करोड़ रुपये के मुनाफे में बदल गया. सभी तरह के टैक्स और खर्चे काटकर राजगुरु को कुल 1.75 करोड़ रुपये का फायदा हुआ.
यहां तक मामला साफ है, लेकिन इसके बाद कोटक सिक्योरिटीज को गलती का अहसास हुआ. फटाफट गजानन राजगुरु के अकाउंट से 40 करोड़ रुपये वापस ले लिए गए. उसके बाद कोटक सिक्योरिटीज ने राजगुरु से 1.75 करोड़ रुपये का प्रॉफिट भी मांगने लगा. मामला कोर्ट तक पहुंच गया. इस बीच दिसंबर 2025 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोटक सिक्योरिटीज की मांग को गलत करार दिया, कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ट्रेडर ने प्रॉफिट अपने स्किल, रिस्क लेने की क्षमता से बनाया है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











