
गर्लफ्रेंड से बातचीत हुई बंद, शक्की बॉयफ्रेंड ने अपने ही दोस्त को मार डाला, नदी में फेंकी लाश
AajTak
एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से बातचीत बंद होने पर इतना नाराज हो गया कि उसने शक के आधार पर अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया. आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद लाश को ठिकाने लगाने की नीयत से नदी में फेंक दिया. हालांकि, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
गर्लफ्रेंड के बातचीत बंद करने पर एक बॉयफ्रेंड इतना आहत हो गया कि उसने अपने ही दोस्त पर शक करना शुरू कर दिया. आहत बॉयफ्रेंड ने न सिर्फ अपने दोस्त की हत्या कर दी, बल्कि मर्डर को अंजाम देने के बाद लाश को भी ठिकाने लगा दिया. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला पंजाब का है.
पंजाब के पठानकोट का रहने वाला बलजीत सिंह 4 जनवरी को अचानक लापता हो गया. काफी ढूंढने पर भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो बलजीत के परिजनों ने शाहपुर कंडी थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. छानबीन के बाद भी बलजीत का कोई पता नहीं चल सका.
4 जनवरी से लापता था बलजीत
इस बीच पुलिस को मुखबिर से सुजानपुर के बेड़ियां बुजुर्ग गांव में रावी नदी से एक लाश मिलने की सूचना मिली. पुलिस ने जब लाश का हुलिया देखा तो पता चला कि ये लाश किसी और की नहीं बल्कि 4 जनवरी को लापता हुए बलजीत की ही है. शुरुआती छानबीन में पुलिस को यह बात पता चल गई कि इस शख्स की हत्या की गई है. इसके बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
बलजीत पर आरोपी को था शक
जांच करते समय पुलिस को बलजीत के दोस्त पर शक हुआ. जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कबूल कर लिया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बलजीत की हत्या की है. दो और लोगों की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से उसकी प्रेमिका उससे बात नहीं कर रही थी. इस पर उसे शक था कि बलजीत उसकी प्रेमिका के साथ रिलेशन में है. इसलिए उसने अपने दो दोस्तों के साथ मर्डर की प्लानिंग की और बलजीत की हत्या कर लाश को रावी नदी में फेंक दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










