
गर्लफ्रेंड, मैरिज और मर्डर... दिल्ली-झारखंड में एक जैसी खौफनाक कहानी, 'कातिल' प्रेमी का ऐसा अंजाम
AajTak
प्यार कभी जन्नत बनाता है तो कभी जहन्नुम. झारखंड की किरण और दिल्ली की लड़की दोनों ने मोहब्बत पर भरोसा किया, लेकिन उसी भरोसे ने उनकी जान ले ली. एक को चलती ट्रेन से धक्का दिया गया और दूसरी का गला रेत दिया गया. अब दोनों मामलों में कातिल प्रेमी लंबे समय बाद कानून की गिरफ्त में हैं.
इश्क में छोटी-सी मुस्कान भी जन्नत लगती है और एक नजर भर देख लेना पूरी उम्र का सहारा बन जाता है. लेकिन यही मोहब्बत कभी जन्नत से जहन्नुम बना देती है. कभी यह लोगों को जीने की वजह देती है और कभी खून-खराबे का कारण बन जाती है.
इसका कई बार तो सुखद, तो कई बार बहुत दुखद अंत होता है. हम दो ऐसी कहानियां आपके सामने रख रहे हैं जो दिखाती हैं कि मोहब्बत अगर हद से गुजर जाए तो उसका अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है. एक कहानी है झारखंड के बोकारो की किरण कुमारी की और दूसरी कहानी है दिल्ली के न्यू अशोक नगर की एक लड़की की.
पहली कहानी...
झारखंड सीआईडी ने सत्येंद्र कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका किरण कुमारी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था. यह घटना 18 मार्च 2020 की है, जब बोकारो से अपने मायके से निकली किरण हमेशा के लिए गुम हो गई. सीआईडी की जांच में सामने आया कि सत्येंद्र और किरण का अफेयर था.
दोनों एक ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी में काम करते हुए करीब आए थे. 18 मार्च को दोनों ट्रेन से उत्तर प्रदेश जा रहे थे. लेकिन रास्ते में शादी को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि बहस ट्रेन के दरवाज़े तक पहुंच गई. गुस्से में सत्येंद्र ने किरण को धक्का दे दिया.
किरण अपने पति से अलग रह रही थी और गुजारा भत्ते के लिए अदालत में केस लड़ी रही थी. अदालत ने उसके पक्ष में फैसला भी दिया था, लेकिन उसके पति ने उच्च न्यायालय में अपील कर दी थी. ऐसे हालात में किरण शादी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहती थी. लेकिन यही इनकार उसकी जान पर भारी पड़ गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










