
गर्लफ्रेंड को दी गाली इसलिए दोस्त को मार दी गोली, ऐसे सुलझी NRI मर्डर केस की गुत्थी
AajTak
तरनतारन में एनआरआई जितेंद्र पाल सिंह की हत्या के मामले में दोस्त मनी और उसकी गर्लफ्रेंड लखविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है. जितेंद्र ने मनी की गर्लफ्रेंड को उल्टा सीधा बोल दिया था. जिससे मनी नाराज था और उसने जितेंद्र की हत्या का प्लान बनाया.
पंजाब के तरनतारन में एनआरआई जितेंद्र पाल सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में 1 सप्ताह के बाद पुलिस को कामयाबी मिल गई है. हत्या के आरोप में जितेंद्र के दोस्त मनी और उसकी प्रेमिका लखविंदर कौर उर्फ निक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है.
दरअसल, तरनतारन के सुहावा गांव का रहने वाला 25 वर्षीय जितेंद्र पाल सिंह चार वर्ष पहले कनाडा गया था. वहां से पीआर मिलने के बाद जितेंद्र 16 अप्रैल को गांव लौटा था. पीआर मिलने की खुशी में जितेंद्र ने दोस्तों को तरनतारन के एक रेस्टोरेंट में पार्टी देने का प्लान बनाया. 23 अप्रैल की शाम को वह अपने तीन दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट गया. जैसे ही वह रेस्टोरेंट से बाहर आया तो बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी.
एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जितेंद्र और मनी का झगड़ा चल रहा था. क्योंकि जितेंद्र ने मनी की गर्लफ्रेंड लखविंदर कौर के बारे में उल्टा सीधा बोल दिया था. मनी को ये बात बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हुई और उसने जितेंद्र की हत्या का प्लान बनाया.
फिलहाल पुलिस मनी और उसकी गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही हैं. साथ ही तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. उधर, जितेंद्र की मां का बेटे की मौत के बाद से ही रो-रोकर बुरा हाल है. वह बार-बार अपने बेटे की तस्वीरों को हाथ में पकड़ कर यही कह रही हैं कि 'बेटा काश तू कनाडा से आता ही नहीं.' बता दें, जितेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसका कनाडा का पीआर लगने से वे दोनों बेहद खुश थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










