
गर्लफ्रेंड के स्कूल प्रिंसिपल को उतारा मौत के घाट, सनकी आशिक ने इसलिए दिया वारदात को अंजाम
AajTak
Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेसी नेता के मर्डर की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि अब एक सनकी ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की हत्या कर दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कही जाने वाली बिलासपुर नगरी में एक के बाद एक हत्या के मामले सामने आ रहे हैं. दो दिन पहले दिनदहाड़े हुई एक कांग्रेसी नेता के मर्डर की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि अब एक सनकी प्रेमी ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की इसलिए हत्या कर दी कि क्योंकि वह उसकी प्रेमिका छात्रा से मिलने-जुलने पर न केवल मना करता था, बल्कि उसे स्कूल के आसपास आने के लिए भी टोकता था. इस हत्या के बाद पुलिस ने हत्यारे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है.
यह घटना के बिलासपुर के तारबहार इलाके की है. बिलासपुर के लिंक रोड पर देवेंदर गली में प्रदीप श्रीवास्वत उर्फ दीपक (52) का खुद का मकान है. वह यहां पत्नी अनीता के साथ रहते थे और मौजूदा समय में पचपेड़ी के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर पदस्थ थे.
पुलिस ने बताया कि बीती रात को घर का दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर दीपक श्रीवास्तव की पत्नी बाहर निकलीं. उन्होंने देखा कि बाहर उनके प्रिंसिपल पति जमीन पर पड़े हुए थे और सिर से काफी मात्रा में खून बह रहा था. यह दृश्य देख महिला ने आसपास के लोगों को शोर मचाकर बुलाया. पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. प्रिंसिपल को अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.
उधर, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की. कॉलोनी की छानबीन की गई तो एक युवक घूमता हुआ मिला. रोककर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम उपेंद्र कौशिक और सिरगिट्टी थाना इलाके के हरदीकला का निवासी बताया. पुलिस की सख्ती में आरोपी ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड को प्रिंसिपल प्रदीप श्रीवास्तव परेशान करता था, इसलिए उनको मौत के घाट उतार दिया.
बिलासपुर के एसपी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि यह हत्या प्रेमी ने प्रिंसिपल की रोक-टोक से परेशान होकर की. दरअसल, प्रिंसिपल अपने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को उसके प्रेमी से मिलने जुलने से रोकता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










