
गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों खतरनाक है पैरासिटामोल? ट्रंप के दावे से दुनियाभर में बढ़ी टेंशन
AajTak
अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के नेतृत्व में कई महीनों तक की गई व्यापक जांच के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने पैरासिटोमोल को लेकर यह ऐलान किया. उन्होंने दावा किया कि गर्भवती महिलाओं द्वारा पैरासिटामोल का उपयोग करने पर ऑटिज्म का खतरा बढ़ जाता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पैरासिटामोल को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल खाने से बच्चे में ऑटिज्म का खतरा बढ़ता है. इसे लेकर ट्रंप ने चेतावनी भी जारी की.
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुझे लगता है हमें ऑटिज्म का जवाब मिल गया है. गर्भावस्था में महिलाओं द्वारा एसिटामिनोफेन (Acetaminophen) दवा का इस्तेमाल करने से बच्चे में ऑटिज्म का जोखिम बढ़ता है.
उन्होंन गर्भवती महिलाओं को चेतावनी दी कि वे पैरासिटामोल का इस्तेमाल केवल अत्यंत जरूरी होने पर करें क्योंकि यह बच्चों में ऑटिज्म का जोखिम बढ़ा सकता है. कहा जा रहा है कि इस फैसले के पीछे ट्रंप के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर है, जो पर्यावरणीय कारकों और दवाओं को ऑटिज्म से जोड़ने के लिए जाने जाते हैं.
ट्रंप ने घोषणा की कि US Food and Drug Administration (FDA) गर्भवती महिलाओं के लिए एसिटामिनोफेन के लेबल पर चेतावनी जोड़ेगा, जिसमें गर्भावस्था में इसके उपयोग को लेकर वॉर्निंग दी जाएगी. ट्रंप ने कहा कि हम गर्भवती महिलाओं को बता रहे हैं कि इसके इस्तेमाल से बचें, जब तक यह मेडिकली बहुत जरूरी न हो.
बता दें कि अमेरिका में पैरासिटामोल को एसिटामिनोफेन कहा जाता है, जो आमतौर पर Tylenol जैसे ब्रांड के तहत बिकता है. इस चेतावनी के बाद USFDA को इसके लेबल उपयोग में बदलाव करना पड़ा. भारत में एसिटामिनोफेन को पैरासिटामोल के नाम से जाना जाता है और इसे दशकों से गर्भावस्था के दौरान सबसे सुरक्षित दवा माना जाता रहा है. इसी के साथ USFDA ने ऑटिज्म के कुछ लक्षणों के इलाज के लिए ल्यूकोवोरिन की मंजूरी शुरू की है.
अब ट्रंप के दबाव में FDA ने पैरासिटामोल के लेबल पर नई चेतावनी जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की है. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इसे दावे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है. उनका कहना है कि किसी प्रशासन के पहले साल में इतना बढ़ा निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है.ऑटिज्म को लेकर अभी और गहन शोध की जरूरत है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पर्यावरणीय कारकों की इसमें कोई भूमिका है या नहीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










