
गर्दा उड़ाने आ रहा है Realme का धुआंधार Smartphone, कम कीमत में मिलेगा जबरदस्त कैमरा, जानिए कीमत और फीचर्स
Zee News
Realme ने हाल ही में GT Master Edition लॉन्च किया है. अब कंपनी एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है. खबर आ रही है कि Realme GT Neo Enhanced Edition लॉन्च होने जा रहा है. आइए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स...
नई दिल्ली. चीनी कंपनी रियलमी ने अभी हाल ही में चीन के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में Realme GT Master Edition लॉन्च किया है. उसके कुछ दिनों बाद, ब्रांड अब एक और जीटी सीरीज फोन जारी करने के लिए तैयार है जिसे Realme GT Neo Enhanced Edition कहा जा रहा है. खबरों की मानें तो जल्द ही यह फोन मार्केट में आ जाएगा. फोन के फीचर्स और डिजाइन के बारे में जानकारी सामने आई है. आइए जानते हैं Realme GT Neo Enhanced Edition की कीमत और गजब फीचर्स... Realme GT Neo ने मार्च के अंत में अपनी शुरुआत की. वही स्मार्टफोन भारत में Realme X7 Max के नाम से भी बेचा जाता है. मई के अंत में, ब्रांड ने Realme GT Neo Flash Edition जारी किया. तीन महीने बाद, लाइनअप में एक नए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं जिसे Realme GT Neo एन्हांस्ड एडिशन कहा जा रहा है.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







