
गधे से खिंचवाकर शोरूम पहुंचाई 18 लाख की कार, मालिक बोला- कंपनी वाले सुन नहीं रहे थे, Video
AajTak
राजस्थान के उदयपुर में एक युवक ने साढ़े 18 लाख रुपये कीमत की कार खरीदी थी, लेकिन कुछ समय बाद कार बार-बार खराब होने लगी. इससे परेशान होकर युवक ने कंपनी को कॉल किया, लेकिन कंपनी ने टाइमिंग देकर गाड़ी तुरंत ले जाने में भी असमर्थता जता दी. गुस्से में आकर कार मालिक ने गधे से कार को खींचते हुए शोरूम तक पहुंचा दिया.
राजस्थान के उदयपुर में एक युवक ने कार खरीदी, लेकिन उसमें डेढ़ महीने बाद ही खराबी आ गई. युवक का कहना है कि कार में एक के बाद एक इतनी गड़बड़ी हुईं कि परेशान हो गया. जब वह सगाई की रस्म करने ससुराल पहुंचा तो वहां भी कार खराब हो गई. जब कंपनी को कॉल किया तो वहां भी तुरंत सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद कार को गधे से खिंचवाकर शोरूम पहुंचाया. इसका वीडियो सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, उदयपुर के सुंदरवास निवासी राजकुमार पूर्बिया ने क्रेटा कार खरीदी थी. कार खरीदने के डेढ़ महीने बाद ही उसमें खराबी आना शुरू हो गई. एक दिन राजकुमार जब इंगेजमेंट में गए थे तो वहां भी कार खराब हो गई. राजकुमार ने कंपनी को कॉल कर जानकारी दी और कार जे जाने को कहा, लेकिन कंपनी ने समय देते हुए तुरंत मौके से कार को ले जाने में असमर्थता जता दी.
यहां देखें वीडियो
शोरूम प्रबंधन के व्यवहार से दुखी होकर किया विरोध
कार शोरूम प्रबंधन के इस व्यवहार से कार मालिक इतना दुखी हो गए कि उन्होंने विरोध का अनूठा तरीका खोज निकाला. राजकुमार ने अपनी नई कार को गधे खिंचवाया और शोरूम पर जा पहुंचे, जहां कंपनी के शोरूम और उनके कर्मचारियों के व्यवहार के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया. इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है.
18 लाख रुपये में खरीदी थी क्रेटा कार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










