
गणतंत्र दिवस पर किसानों का बड़ा प्रदर्शन, पंजाब-हरियाणा समेत देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान
AajTak
संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब और हरियाणा में बड़े स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकालने का आह्वान किया है. पंजाब में ट्रैक्टर मार्च तहसील स्तर पर होगा. इस दौरान ट्रैक्टर अपने-अपने गांव से एक निश्चित रास्ते के जरिए तहसील में एक पॉइंट तक जाएंगे और फिर अपने-अपने गांव लौट जाएंगे. ये प्रदर्शन कम से कम 100 तहसीलों में किया जाएगा.
गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी मांगों को लेकर किसान आज पंजाब-हरियाणा समेत पूरे देश में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे. मार्च की तैयारियों को लेकर किसान संगठनों ने शनिवार को एक बैठक भी बुलाई.
बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पंजाब में करीब 200 से ज्यादा जगहों पर एक लाख से ज्यादा ट्रैक्टर सड़कों पर मार्च करेंगे. इसी तरह का विरोध पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी देखने को मिल सकता है. 26 जनवरी के राष्ट्रव्यापी ट्रैक्टर मार्च के आह्वान पर किसान नेताओं ने कहा कि वे उस दिन दोपहर 12 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अपने ट्रैक्टर भाजपा कार्यालयों, बड़े शॉपिंग मॉल और साइलो के बाहर पार्क करेंगे.
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और पंजाब के किसान संगठन एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के सदस्यों ने भी ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे का ऐलान किया है.
100 तहसीलों में किया जाएगा मार्च
संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब-हरियाणा समेत पूरे देश में विरोध करते हुए ट्रैक्टर मार्च निकालने का आह्वान किया है. पंजाब में ट्रैक्टर मार्च तहसील स्तर पर होगा. इस दौरान ट्रैक्टर अपने-अपने गांव से एक निश्चित रास्ते के जरिए तहसील में एक पॉइंट तक जाएंगे और फिर अपने-अपने गांव लौट जाएंगे. ये प्रदर्शन कम से कम 100 तहसीलों में किया जाएगा.
कुछ लोग पंजाब को करना चाहते हैं अस्थिर: CM

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










