
गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में 25 लाख का इनामी DVCM लक्ष्मण समेत 12 नक्सली ढेर
AajTak
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के वंडोली गांव के पास सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ 25 लाख रुपये से ज्यादा का इनामी नक्सली डीवीसीएम लक्ष्मण समेत 12 नक्सली मारे गए हैं. पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से तीन एके 47, दो INSAS, एक कार्बाइन, एक एसएलआर समेत 7 ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के वंडोली गांव के पास सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं. इस मुठभेड़ में 25 लाख रुपये से ज्यादा का इनामी नक्सली डीवीसीएम लक्ष्मण भी मारा गया है. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं, जिसमें एके 47 समेत कई आटोमेटिक हथियार शामिल हैं. साथ ही नक्सलियों से मुठभेड़ में 2 जवान भी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि वंडोली गांव के आसपास 12 से 15 नक्सली डेरा जमाए हुए हैं. सूचना के बाद बुधवार सुबह गढ़चिरौली से एक ऑपरेशन शुरू किया गया. जिसमें सी-60 कमांडो और नक्सलियों के बीच वंडोली गांव में मुठभेड़ हो गई. ये मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली. मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान 12 नक्सलियों के शव मिल चुके हैं. इन नक्सलियों के पास से तीन एके 47, दो INSAS, एक कार्बाइन, एक एसएलआर समेत 7 ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं. यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से लगे महाराष्ट्र् के गढ़चिरौली में हुई है.
25 लाख इनामी लक्ष्मण भी ढेर
सूत्रों की मानें तो मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान टीपागढ़ दलमा प्रभारी डीवीसीएम लक्ष्मण अत्राम उर्फ विशाल अत्राम के रूप में हुई है. जिसमें 25 लाख से ज्यादा का इनाम था. अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है.
डिप्टी सीएम ने की इनामी राशि की घोषणा
वहीं, मुठभेड़ में गोली लगने से सी60 के दो जवान घायल हो गए. दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है. दोनों को इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुठभेड़ के बाद ऑपरेशन में शामिल C60 जवानों के लिए 51 लाख रुपये इनामी राशि की घोषणा की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










