
गठबंधन का नाम 'INDIA' हुआ तो सपा का PDA से पिंड छूटा, पार्टी के नेताओं ने ली राहत की सांस
AajTak
दरअसल समाजवादी पार्टी के एक तबके को और खासकर रणनीतिकारों को यह लगने लगा था कि पीडीए फायदा से कहीं ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकता है. क्योंकि पीडीए समावेशी नहीं है, इसमें पिछड़े दलितों और मुसलमानों की बात की गई है.
पटना में विपक्षी एकता की पहली बैठक के वक्त अखिलेश यादव ने विपक्ष के लिए पीडीए शब्द का इस्तेमाल किया था, पीडीए यानि पिछड़े दलित अल्पसंख्यक-मुसलमान, और अखिलेश यादव ने जोर शोर से एनडीए के जवाब में पीडीए की वकालत की. उत्तर प्रदेश में तो समाजवादी पार्टी ने पीडीए को अपना टैगलाइन भी बना दिया.
पीडीए के बड़े-बड़े पोस्टर लगने लगे. समाजवादी पार्टी के नेता और प्रवक्ता पीडीए का जोर शोर से प्रचार करने लगे. यहां तक की पीडीए का पॉलीटून भी बन गया और समाजवादी पार्टी के लोग उसे शेयर भी करने लगे. लेकिन बेंगलुरु की बैठक में जब पीडीए नाम नहीं हुआ और गठबंधन का नया नाम I.N.D.I.A रख दिया गया तब समाजवादी पार्टी के एक तबके में राहत की सांस ली गई.
नाम न छापने की शर्त पर समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता ने कहा कि अच्छा हुआ पीडीए विलुप्त हो गया. क्योंकि पीडीए की वजह से पार्टी का नुकसान हो रहा था.
दरअसल समाजवादी पार्टी के एक तबके को और खासकर रणनीतिकारों को यह लगने लगा था कि पीडीए फायदा से कहीं ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकता है. क्योंकि पीडीए समावेशी नहीं है, इसमें पिछड़े दलितों और मुसलमानों की बात की गई है, जबकि सवर्णों के एक बड़े तबके को अलग-थलग कर दिया गया है जो पार्टी के हित में अच्छा नहीं होता. ऐसे में अगर पीडीए की चर्चा खत्म हो जाती है तो यह पार्टी के हित में श्रेयकर है.
बीजेपी के बड़े नेता अब अखिलेश यादव के इस पीडीए को लेकर चुटकी लेने लगे हैं. केशव मौर्य ने ट्वीट कर लिखा, पटना में यूपीए खत्म बंगलुरु में पीडीए खत्म.
बहरहाल पीडीए को लेकर अखिलेश यादव क्या सोचते हैं यह सामने आना अभी बाकी है. हालांकि, बेंगलुरु में ही जब I.N.D.I.A नाम विपक्षी गठबंधन ने स्वीकार कर लिया तब अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इंडिया लिखा, लेकिन क्या पीडीए को लेकर वो उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ेंगे, इस पर अभी साफ-साफ कुछ भी सामने नहीं आया है. बहरहाल पीडीए से पिंड छूट गया है ऐसा पार्टी के कई नेता मानते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










