
गठबंधन का नाम 'INDIA' रख मुश्किल में विपक्षी पार्टियां! जानें कैसे फंस सकता है कानूनी पेच
AajTak
बेंगलुरु में दो दिन तक मंथन के बाद विपक्षी पार्टियों ने अपने गठबंधन का नाम 'I.N.D.I.A.' रखा, लेकिन अब इसकी वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखने पर दिल्ली पुलिस में शिकायत हो गई है. ऐसे में जानते हैं कि कैसे इस नाम की वजह से विपक्षी पार्टियां कानून पचड़े में फंस सकती हैं?
विपक्षी पार्टियों के गठबंधन 'I.N.D.I.A.' पर बवाल खड़ा हो गया है. गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखने पर दिल्ली पुलिस में शिकायत हो गई है. शिकायतकर्ता ने ऐसा नाम रखने को कानून का उल्लंघन बताया है. ये शिकायत अवनीश मिश्रा नाम के शख्स ने बाराखंबा रोड पुलिस थाने में दर्ज कराई है. इस शिकायत में उन्होंने सभी 26 पार्टियों को आरोपी बनाने की अपील की है. बेंगलुरु में दो दिन तक चली विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखने का फैसला लिया गया था. इसका फुल फॉर्म 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस' है.
शिकायत में क्या कहा गया है?
- बुधवार को अवनीश मिश्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि चुनाव और जनता को प्रभावित करने के लिए I.N.D.I.A. नाम रखा गया है, जो गलत है.
- उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है, ये साफ दिखाई देता है कि राजनीतिक पार्टियों ने अपने गठबंधन के नाम के रूप में I.N.D.I.A. नाम का इस्तेमाल करके एम्ब्लेम्स एक्ट की धारा 3 का उल्लंघन किया है.
- मिश्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस ने इन पार्टियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है. हालांकि, पुलिस ने अब तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है.
क्या कानूनी पचड़े में फंस सकता है विपक्ष?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










