
गंजी चुड़ैल को Delhi Police ने पहनाया हेलमेट, रोड सेफ्टी पर दिया खास मैसेज
AajTak
एक एक्स पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने लोगों को रोड सेफ्टी को लेकर जागरुक करने के लिए मजेदार मीम शेयर किया है. इसमें दिल्ली पुलिस ने जाने माने एनिमेटेड कैरेक्टर गंजी चुड़ैल को ही हेलमेट पहना दिया है.
सोशल मीडिया का खासा एक्टिव रहने वाली दिल्ली पुलिस अक्सर मीम्स की मदद से लोगों को जरूरी मैसेज देती है. कई बार ये मीम इतने फनी होते हैं कि आप भी उस ह्यूमर पर लोटपोट हो जाएं. हाल में एक बार फिर से दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स को लेकर जरूरी मैसेज देते हुए कुछ ऐसा ही शेयर किया है.
'मुझसे नहीं चोट से डरो, हेलमेट पहनो'
दरअसल दिल्ली पुलिस ने यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम तक काफी चर्चित एनिमेटेड कैरेक्टर 'गंजी चुड़ैल' की तस्वीर शेयर की है जिसमें उसने हेलमेट पहना हुआ है. फोटो के ऊपर लिखा है- सबको हेलमेट पहनाते हैं दिल्ली पुलिस वाले'. वहीं फोटो के कैप्शन में लिखा है- 'गंजी चुड़ैल कहती है- मुझसे नहीं चोट से डरो, हेलमेट पहनो.'
कौन है और कहां से आई 'गंजी चुड़ैल'?
सवाल है कि ये गंजी चुड़ैल है क्या? एक दुष्ट चुड़ैल पर बेस्ड इस अजीब कार्टून कैरेक्टर के बाल नहीं हैं और ये किसी तरह सोशल मीडिया पर मीम बन गया है. गंजी चुड़ैल को यूट्यूब चैनल Majedar Kahani द्वारा बच्चों के लिए बनाया गया था. पहले ये चैनल पंचतंत्र जैसी क्लासिक बच्चों की कहानियों और अकबर- बीरबल की कहानियों के एनिमेटेड वर्जन इंटरनेट पर शेयर करता था. बाद में उन्होंने नई कहानियों के लिए अपने खुद के कैरेक्टर डेवलप किए जिसमें गंजी चुड़ैल खासा फेमस हो गई. बता दें कि चुड़ैल का ये कैरेक्टर डरावना कम फनी ज्यादा है.
Netflix, Swiggy और Nykaa के ए़ड में भी गंजी चुड़ैल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










