
गंगा स्नान कब करेंगे? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने दिया जवाब, शिविर में हंगामे के बाद शिष्यों ने बढ़ाई सुरक्षा
AajTak
प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का शिविर सुर्खियों में है. शिविर के बाहर हंगामे के बाद शिष्यों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है, वहीं गंगा स्नान को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान आया है. उन्होंने साफ कहा कि वे तभी गंगा स्नान के लिए जाएंगे, जब उन्हें ससम्मान रोकने वाले ही स्वयं स्नान कराने ले जाएंगे. शिविर में लगी बैरिकेडिंग को उन्होंने शिष्यों की चिंता बताया.
प्रयागराज के माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर के बाहर हुए हंगामे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. बीती रात शिविर के बाहर अराजक तत्वों ने नारेबाजी तक जबरन घुसने की कोशिश की. इसके बाद अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अनुयायियों ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. शिविर के चारों ओर अब बैरिकेडिंग कर दी गई है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जब पूछा गया कि अब गंगा स्नान कब करेंगे. इस सवाल के जवाब में स्वामी ने कहा कि जब ससम्मान हमको जिन लोगों ने रोका है, वो स्नान कराने के लिए ले जाएंगे, तभी जाएंगे.
वहीं उनके शिविर में अतिरिक्त सीसीटीवी लगाए गए हैं. शिष्यों का कहना है कि यह कदम मजबूरी में उठाया गया है, क्योंकि अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई है. इस बारे में बात करते हुए अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि यहां जो शिष्य हैं, वे देख रहे हैं कि किनके मन में क्या भाव है. कोई आकर रो रहा है, तो कोई आक्रोश में है. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे शिष्य हैं, उन्हीं बेचारों ने ये बैरिकेडिंग तैयार की है. इससे उनका भाव प्रकट होता है कि वे सुरक्षा करना चाहते हैं. इससे ज्यादा क्या है.
यहां देखें Video
वैसे शिविर में इस बैरिकेडिंग का क्या मतलब है. जब सवाल किया गया कि यह खींचातानी कब तक चलेगी? इस सवाल के जवाब में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ये तो वही लोग जानें, जिन्होंने शुरू किया है. हम तो मजबूर होकर बैठे हैं. ये लोग शंकराचार्य परंपरा का अंत कर देना चाहते हैं.
'शिविर के बाहर आ गए थे कुछ असामाजिक तत्व'
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्यों के अनुसार, कल शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच कुछ असामाजिक तत्व शिविर के बाहर पहुंचे. उनके हाथों में लाठी-डंडे थे और वे 'आई लव बुलडोजर बाबा' जैसे नारे लगा रहे थे. आरोप है कि कुछ युवक जबरन शिविर में घुसने की कोशिश करने लगे और वहां मौजूद सेवकों से उनकी झड़प हो गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










