
खौफ, सस्पेंस और चौंकाने वाला क्लाइमेक्स, Kohrra Season 2 इन वजहों से बनी साल की बेस्ट क्राइम-थ्रिलर
ABP News
Kohrra Season 2:मोना सिंह और बरूण सोबती की लेटेस्ट सीरीज 'कोहरा सीजन 2' को काफी पसंद किया जा रहा है. इस सीरीज को साल की अब तक की बेस्ट क्राइम थ्रिलर कहा जा रहा है
2023 में रिलीज़ हुई क्राइम थ्रिलर ‘कोहरा’ ने पहले ही दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई हुई है. वहीं अब, इसका दूसरा मच अवेटेड सीज़न 11 फरवरी, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. इसी के साथ ‘कोहरा 2’ आते ही प्लेटफॉर्म पर छा गई है. इस बार सीरीज में जबरदस्त सस्पेंस की परते और गहरी हो गई हैं जो आपको सीट से बांधे रखती हैं. चलिए यहां जानते हैं आखिर 6 एपिसोड वाली ‘कोहरा सीजन 2’ को साल की बेस्ट क्राइम थ्रिलर क्यों बताया जा रहा है.
सीरीज की कहानी है दमदार‘कोहरा सीजन 2’ की कहानी बेहद दमदार है जिसमे सस्पेंस और रोमांच कूट कूटकर भरा है. कहानी के पहले एपिसोड से ही सस्पेंस शुरू हो जाता है और फिर एक के बाद एक ऐसे मोड़ आते हैं जो आपको इसे देखने के लिए मजबूर कर देते हैं. कोहरा सीजन 2 की कहानी पंजाब में एक मर्डर केस से शुरू होती है जिसे सॉल्व करने के लिए दो पुलिस अफसर (मोना सिंह और बरूण सोबती) अपने कंधों पर जिम्मेदारी लेते हैं. लेकिन इसके बाद सीरीज में कई राज खुलते हैं जो हैरान कर देने वाले होते हैं. कहानी में पुसि
कैसी है एक्टिंगसीरीद में मोना सिंह ने सख्त सब-इंस्पेक्टर धनवंत कौर का रोल निभाया है जो अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को बखूबी उठाने के साथ अपनी पर्सनल प्रॉब्लम्स में भी उलझी नजर आती हैं. सीरीज में मोना सिंह की अदाकारी जबरदस्त है. वहीं नए सीज़न में, बरुण सोबती अमरपाल गरुंडी के रूप में लौटे हैं जो एक कमांडिंग ऑफिसर तो है हीं वहीं निजी जिंदगी की उथल पुथल से भी जूझ रहे हैं. सोबती ने भी पंजाब पुलिस अधिकारी के रोल में जान फूंक दी है. जबकि रणविजय का किरदार सस्पेंस से भरा है जो उन्होंने शानदार तरीके से निभाया है. इनके अलावा बाकी की सपोर्टिंग कास्ट की अदाकारी भी बांधे रखती है.













