
'खोदा पहाड़ निकली चुहिया, ₹2500 की जगह महिलाओं को मिली कमेटी', सम्मान निधि पर आतिशी ने उठाए सवाल
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई 2500 के ट्रांसफर की गारंटी को साकार न होते देख, AAP नेता आतिशी ने इसे
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने रेखा गुप्ता सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च को दिल्ली की हर महिला के बैंक खाते में सम्मान निधि योजना के तहत 2500 रुपये जमा करने का वादा किया था. उन्होंने महिलाओं से अपने बैंक खातों में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सलाह भी दी थी, ताकि उन्हें इस पैसे मिलने के मैसेज मिल सकें. आतिशी ने कहा कि इसे "मोदी की गारंटी" कहा गया लेकिन ये जुमला निकला.
आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता, आतिशी ने इस घोषणा को मात्र एक "झुनझुना" करार दिया. उनका दावा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने यह साबित किया है कि यह मोदी जी की गारंटी नहीं बल्कि एक ‘जुमला’ था. 8 मार्च को दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये नहीं मिले और न ही कोई अन्य योजना लागू हुई.
यह भी पढ़ें: 'BJP ने महिलाओं को दी बड़ी जिम्मेदारी', देखें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्या बोलीं CM रेखा गुप्ता
आतिशी ने कहा कि इसके बजाय, महिलाओं को एक चार सदस्यीय समिति के रूप में 'झुनझुना' मिला. यह समिति पहले मानदंड तय करेगी, उसके बाद लाभार्थियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू होगी, फिर पंजीकरण किया जाएगा, लेकिन यह अनिश्चित है कि पैसे का ट्रांसफ कब शुरू होगा.
मोदी जी ने ये नहीं कहा था कि महिलाओं को समिति मिलेगी- आतिशी
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की अगुवाई में एक कमेटी बनी है, जिसमें तीन पुरुष मंत्रियों को शामिल किया गया है. ये कमेटी महिलाओं के सशक्तिकरण और वित्तीय स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी, जिसके लिए 5100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. इसी योजना पर आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया था कि दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे, लेकिन उन्होंने यह वादा नहीं किया था कि महिलाओं को एक समिति मिलेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










