
'खेल जीवन नहीं', मनोज तिवारी ने IND vs PAK मैच का किया Boycott
AajTak
पूर्व क्रिकेटर और खेल मंत्री रहे मनोज तिवारी ने भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच के बहिष्कार का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमलों और शहीदों के बलिदान को देखते हुए खेल की तुलना जीवन से नहीं की जा सकती. विपक्ष पहले ही मैच को लेकर केंद्र पर दबाव बना रहा था, लेकिन सरकार ने खेलने की मंजूरी दी.
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर होनी है. इस मुकाबले को लेकर लोगों में काफी गुस्सा भी देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर इस मैच के बहिष्कार को लेकर चर्चा तेज है. इसी बीच, पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने ऐलान किया है कि वह इस मैच का बहिष्कार (boycott) करेंगे. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पहलगाम हमले के बाद यह दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होगी.
मैच से पहले विपक्षी नेताओं की ओर से भारत के पाकिस्तान से न खेलने की मांग उठ रही थी, लेकिन केंद्र सरकार ने मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की मंजूरी दे दी. बीसीसीआई ने भी साफ कर दिया की ये सरकार की पॉलिसी है. हम पाकिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेंगे लेकिन मल्टी नेशन टूर्नामेंट खेलते रहेंगे. इसे हम इंकार नहीं कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK, Asia Cup 2025 Live: एशिया कप में आज भारत की टक्कर पाकिस्तान से, दुबई स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया
क्या बोले मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है. यह समस्या वर्षों से चली आ रही है. पुलवामा से लेकर पहलगाम और पठानकोट तक, और कई आतंकी हमले हुए हैं. कोई भारतीय इन्हें भूला नहीं है... ऐसे हालात में भारत-पाकिस्तान मैच खेलना उचित नहीं है.'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं कभी खेल-विरोधी नहीं रहा हूं. मैं खुद क्रिकेटर रहा हूं और खेल मंत्री भी. लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर मैं भारत-पाकिस्तान मैच और एशिया कप का बहिष्कार कर रहा हूं, क्योंकि मैं यह नहीं देख सकता. खेल जीवन नहीं है. जब हम खेल की तुलना मानव जीवन से करने लगें, तो यह बिल्कुल गलत है.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











