
खेतों में भरा पानी, फसल पूरी तरह बर्बाद… नुकसान देखकर बिलख उठा बुजुर्ग किसान, करने लगा जान देने की कोशिश
AajTak
महाराष्ट्र के लातूर में भारी बारिश और बाढ़ से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं. यहां अहमदपुर तहसील के एक गांव में फसल में हुए नुकसान को देख 70 वर्षीय किसान ने आत्महत्या की कोशिश की. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने समय रहते उन्हें बचा लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
महाराष्ट्र के लातूर जिले में झमाझम बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. यहां नदियां उफान पर आ गईं और खेतों में पानी घुस गया. इसकी वजह से कई हेक्टेयर में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं. इसी कड़ी में लातूर की अहमदपुर तहसील के ब्रह्मवाडी गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां एक बुजुर्ग किसान ने अपनी आंखों के सामने फसल बर्बाद होती देख आत्महत्या की कोशिश की.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में 70 वर्षीय किसान मोतीराम मारुति घुगे अपने खेत में पानी घुसने से बर्बाद हुई फसल देखकर फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं.
मोतीराम के पास महज डेढ़ एकड़ जमीन है. इसी जमीन से उनके परिवार का गुजर-बसर होता है. लेकिन बारिश और बाढ़ के चलते खेत पूरी तरह डूब गए और खड़ी फसल चौपट हो गई. नुकसान का यह मंजर देख वे खुद को संभाल नहीं पाए और पास ही बह रही नदी की ओर दौड़कर आत्महत्या की कोशिश करने लगे.
यह भी पढ़ें: Rainfall Update: उफान पर नदियां, खेत लबालब, फसलें भी तबाह... कश्मीर से केरल तक भारी बारिश की मार
गनीमत रही कि मौके पर मौजूद गांव के कुछ युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और पानी की ओर जाने से रोक दिया. ग्रामीणों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया. इस वीडियो ने न केवल गांववालों को झकझोर दिया, बल्कि जिले के किसानों की गंभीर स्थिति को भी उजागर कर दिया है.
बारिश और बाढ़ के कारण फसलें बर्बाद होने से किसानों पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है. मोतीराम घुगे ने सरकार से उनके खेतों के नुकसान का पंचनामा कराने और उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है. लातूर सहित आसपास के कई इलाकों में ऐसी ही स्थिति बनी हुई है, जहां किसान अपनी मेहनत की कमाई को पानी में बहते देख निराशा और हताशा में हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










