
खूबसूरत हिना की खौफनाक कहानी... पति गया जेल तो संभाला नशे का कारोबार, बुर्का पहनकर बेचती थी ड्रग्स
AajTak
सूरत पुलिस ने एक महिला को 507 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग के साथ अरेस्ट किया है. ये कार्रवाई एसओजी टीम ने एक मुखबिर से मिली सूचना के बाद की, जिसने पुलिस को बताया था कि एक खूबसूरत महिला बुर्का पहनकर ड्रग्स का कारोबार करती है. महिला का पति भी नशे का कारोबार करता था. वर्तमान में वो जेल में है.
'No Drugs In Surat City' के नाम से सूरत पुलिस ड्रग्स के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 507 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग बरामद हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है.
पुलिस की गिरफ्त में आई 25 साल की महिला का नाम हिना शेख है. वो शहर के रांदेर इलाके में रहती है. इसका पति इस्माइल मुबारक शेख लंबे समय से सूरत जेल में बंद है. वो भी नशे के कारोबार में जुड़ा रहा है. उसके खिलाफ कोकीन की बरामदगी का मामला भी दर्ज है. इसके साथ ही अवैध हथियार रखने, हत्या की कोशिश और हत्या का केस भी दर्ज है.
मुखबिर ने पुलिस को दी थी ये जानकारी
पति के जेल जाने के बाद हिना ड्रग्स के कारोबार में उतरी थी. 'नो ड्रग्स इन सूरत सिटी' अभियान के तहत पुलिस की एसओजी टीम को इसके बारे में मुखबिर से सूचना मिली. जिसने बताया था कि एक खूबसूरत महिला बुर्का पहनकर ड्रग्स का कारोबार करती है. इस पर टीम ने हिना पर नजर रखनी शुरू की और 507 ग्राम ड्रग्स के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता पाई. आरोपी महिला के पास से 507 ग्राम ड्रग्स, 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन समेत कुल 51 लाख 30 हजार का माल जब्त किया गया है.
साहिल ने मुंबई से ड्रग्स लाकर हिना को दी थी
पुलिस ने बताया कि हिना को साहिल अरविंद भाई गोसाईं नाम के शख्स ने ड्रग्स सप्लाई की थी. वो झंडा चौक भेंसान सूरत का रहने वाला है. उसने मुंबई से लाकर हिना को ड्रग्स दी थी. इसके अलावा एक अन्य आरोपी वसीम मुस्ताक मिर्जा शेख है. वो इस मामले में सह आरोपी है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है. पुलिस की गिरफ्त में आई इस महिला की करतूत के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है. पति के जेल में जाने के बाद वो ड्रग्स के गैर कानूनी धंधे को संभाल रही थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










