
खूबसूरत मॉडल की जिंदगी की वो आखिरी रात, होटल के रूम नंबर 111 की कहानी, जहां हुआ दिव्या का कत्ल
AajTak
गुरुग्राम के जिस होटल में मॉडल दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या की गई, वहां के कमरा नंबर 111 में होटल का मालिक अभिजीत पहुंचा था. उसके साथ दिव्या और एक अन्य व्यक्ति भी था. बता दें कि साल 2016 में दिव्या के बॉयफ्रेंड गैंगस्टर संदीप गाडोली की हत्या भी होटल में कर दी गई थी. इसके बाद अब दिव्या पाहुजा का कत्ल भी होटल में हुआ है.
Model Divya Pahuja Murder Case: गुरुग्राम के जिस होटल में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या हुई, उसके कमरा नंबर 111 में पहले अभिजीत सिंह अपने किसी जानकार के साथ पहुंचा था. उसके साथ दिव्या भी थी. इसी कमरे में किसी बात को लेकर अभिजीत और दिव्या में झगड़ा शुरू हुआ, जिसमें होटल मालिक अभिजीत ने दिव्या को गोली मार दी.
दिव्या पाहुजा के कत्ल के सिलसिले में और खासतौर पर उसकी लाश को ठिकाने लगाने के सिलसिले में जो बात होटल के कमरे से निकलकर सीसीटीवी की गवाही से सामने आई, वो ये है कि अभिजीत और उसके साथियों ने मिलकर ही दिव्या के शव को BMW की डिग्गी में डाला और उसके बाद मौके से फरार हो जाते हैं.
पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में अभिजीत ने कबूल किया है कि उसने अपने दो गुर्गों को दिव्या की लाश ठिकाने लगाने के लिए अपनी बीएमडब्ल्यू कार और दस लाख रुपये दिए थे.
हत्या की इस वारदात में तीन लोग शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ भी लिया है. हालांकि अब तक न तो दिव्या की लाश बरामद हुई है और न ही वो कार मिली है, जिससे कातिल दिव्या की लाश निपटाने निकले थे. अब तक हुई तफ्तीश के मुताबिक, जिंदा हालत में दिव्या की यही आखिरी तस्वीर थी.
यहां देखें वीडियो

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










