
'खूंखार कैदियों के बीच रखे गए सिसोदिया', AAP ने BJP पर लगाया जेल में हत्या की साजिश का आरोप
AajTak
दिल्ली में नई शराब नीति लागू होने के बाद से ही सियासत तेज है. लेकिन मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से इस मामले ने और तूल पकड़ ली है. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार किए हुए हैं. इसी कड़ी में आज, होली के दिन फिर AAP नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा.
दिल्ली के शराब घोटाले पर हर दिन नई सियासत चल रही है. होली के दिन आज (8 मार्च), आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'आज मनीष सिसोदिया केंद्र सरकार के षड़यंत्र के कारण जेल के भीतर है. उन्हें साजिश के तहत तिहाड़ जेल की जेल नंबर 1 में रखा गया है. हमें पता चला है कि इस तरह के फर्स्ट टाइम अंडर ट्रायल को जेल नंबर 1 में नहीं रखा जाता है.
जबकि जेल नंबर 1 में देश के सबसे ज्यादा खतरनाक और हिंसक कैदी बंद हैं. उनकी हिंसा की खबरें कई बार टीवी और अखबारों में नजर आती हैं. ये क्रीमनल मानसिक रूप से बीमार हैं और यह छोटे से इशारे पर किसी की भी हत्या कर सकते हैं.' सौरभ ने आगे कहा, "हम बीजेपी के राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं. लेकिन क्या इस तरह की दुश्मनी राजनीति में होती है. बीजेपी हमें दिल्ली में नहीं हरा पाई. क्या इस हार का बदला प्रधानमंत्री इस तरह से लेंगे. क्यों पूरे मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं? अभी षड्यंत्र शीर्ष नेताओं की हत्या तक पहुंच गया है. यह खतरनाक संकेत है, हम इसकी निंदा करते हैं."
उन्होंने कहा, कोर्ट के आदेश से मनीष सिसोदिया को विपश्यना वाले सेल में रखा जाना था लेकिन इसके बावजूद उन्हें इस तरह के खतरनाक क्रिमिनल्स के साथ क्यों रखा जा रहा है. आज हमारे बीच मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन नहीं हैं लेकिन यह चिंता भी है कि क्या केंद्र सरकार राजनीतिक हत्याएं भी कराएगी?" इसका अलावा आप सांसद संजय सिंह ने भी बीजेपी पर निशाना साधा.
संजय सिंह ने लगाए आरोप
सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि शराब घोटाले का ना सिर है, ना पैर है. इसके बावजूद मनीष सिसोदिया के घर, गांव, बैंक में छापेमारी की गई लेकिन कुछ नहीं मिला. दो चार्जशीट दाखिल की जाती हैं लेकिन उसमें मनीष सिसोदिया का नाम नहीं होता. मनीष सिसोदिया मुख्य साजिशकर्ता हो जाते हैं और उन्हें गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया जाता है. मनीष सिसोदिया को खूंखार कैदियों के बीच जेल में रखकर उनकी हत्या कराने की साजिश रची जा रही है.
संजय सिंह ने आगे कहा, 'कर्नाटक में बीजेपी विधायक के बेटे के घर पर 8 करोड़ रुपये कैश मिला. लेकिन ईडी और सीबीआई वहां नहीं पहुंच पाई. फिर बीजेपी विधायक के बेटे को बेल मिल जाती है.' उन्होंने ये भी कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि आप और आपकी पार्टी अगर इतनी ज्यादा नफरत से भरी हुई है तो प्रधानमंत्री को एक नियम बनाना चाहिए कि ईडी और सीबीआई को मुर्दों से भी पूछताछ करना चाहिए. ईडी और सीबीआई को कब्र खोदने में लगा दीजिए और मुर्दों को डंडा मार-मार कर पूछताछ कीजिए.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











