
खुशहाल रिटायरमेंट के लिए आखिर कितना पैसा काफी...? ऐसे क्रिएट करें अपना फंड
AajTak
अपने रिटायरमेंट के लिए निवेश करने से पहले हम सभी के मन में एक सवाल होता है कि आखिर कितना पैसा काफी होगा कि हम आराम से रिटायर होकर खुशहाल जीवन बिता सकें. यहां हम आपको बताएंगे कि इस बारे में एक्सपर्ट्स की क्या राय है, कैसे आपको अपना रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए प्लान करना चाहिए..
अपने रिटायरमेंट के लिए निवेश करने से पहले हम सभी के मन में एक सवाल होता है कि आखिर कितना पैसा काफी होगा कि हम आराम से रिटायर होकर खुशहाल जीवन बिता सकें. यहां हम आपको बताएंगे कि इस बारे में एक्सपर्ट्स की क्या राय है और इसके लिए आपको कैसे अपना रिटायरमेंट प्लान करना चाहिए.. (Photo : Getty) जब भी आप रिटायरमेंट के लिए प्लान करें तो एक Rule of Thumb हमेशा एप्लाई करें. ये नियम कहता है कि आपका रिटायरमेंट फंड कम से कम आपके मौजूदा सालाना खर्चे का 50 गुना होना चाहिए. अब इसकी गणना कैसे करें... (Photo : Getty) मान लीजिए आपका मासिक खर्च अभी 50,000 रुपये महीना है. तो साल का खर्च बैठेगा करीब 6 लाख रुपये. ऐसे में आपके पास रिटायरमेंट के लिए न्यूनतम 3 करोड़ रुपये होने चाहिए, तभी आप रिटायरमेंट के बाद एक आरामदायक जिंदगी बिता पाएंगे. (Photo : Getty)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












