
खुले में पेशाब करने से रोका तो गोली मार दी, अमेरिका में हरियाणा के युवक की हत्या
AajTak
अमेरिका में हरियाणा के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना कैलिफोर्निया की है. अमेरिकी मूल का एक शख्स खुले में पेशाब करने जा रहा था. कपिल ने उसे रोकने की कोशिश की. इस बीच हुई बहस में शख्स ने पिस्तौल निकालकर कपिल पर गोली चला दी.
अमेरिका में हरियाणा के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह युवक 2022 में डंकी रूट से अमेरिका गया था. खुले में पेशाब करने से रोकने के लिए युवक को गोली मार दी गई.
मृतक शख्स कपिल हरियाणा के जींद का रहने वाला था. वह 45 लाख रुपये खर्च कर 2022 में डंकी रूट से अमेरिका गया था. अमेरिका में एक व्यक्ति को खुले में पेशाब करने से इनकार किया था, जिस वजह से उसे गोली मार दी गई.
गोलियां चलाने से युवक लहू-लुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. आसपास के लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस 26 साल के कपिल को नजदीकी अस्पताल लेकर गई, जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टरों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया.
वह जींद के बराह कला गांव का रहने वाला था और परिवार का एकलौता ही वारिस था. कपिल ढाई साल पहले 45 लाख रुपये खर्च करके अमेरिका गया था. कपिल का परिवार खेती-बाड़ी करने का काम करता था.
बता दें कि कपिल का जन्म 22 मई 2000 को हुआ था और परिवार ने 45 लाख रुपये खर्च करके कपिल को डंकी के रास्ते अमेरिका भेजा था. अब परिवार के सामने अपने एकलौते बेटे के शव को भारत लाने के लिए आर्थिक रूप से संकट खड़ा हो गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










