
खुले में कूड़ा जलाने वाले सावधान, दिल्ली में निगरानी के लिए उतरीं 300 टीमें
AajTak
राजधानी दिल्ली में खुले में कूड़ा जलाने वालों पर नजर है. निर्माण गतिविधियां और खुले में कूड़ा जलाना प्रदूषण के बड़े स्रोत हैं. फिलहाल दिल्ली में दोनों पर ही पाबंदी है.
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए MCD भी अब अलर्ट मोड में है. दिल्ली में खुले में कूड़े को ना जलाया जाए, इसकी रोकथाम की तैयारी भी की गई हैं. राजधानी में ओपन बर्निंग की निगरानी में करीब 300 टीमें तैनात कर दी गई हैं.
बता दें कि पिछले कई दिनों से राजधानी दिल्ली में हवा दम घोंटू हो चुकी है. ऐसे में ओपन बर्निंग की निगरानी के लिए एमसीडी ने 24 घंटे अलर्ट पर रहने वाली 300 टीम उतार दी हैं. दिल्ली सरकार की तर्ज पर एमसीडी ने भी विंटर एक्शन प्लान लागू कर दिया है.
ओपन बर्निंग की दिन में निगरानी के लिए 175 और रात में निगरानी के लिए 124 टीमों का गठन किया गया है. ये टीम दिल्ली के कोने-कोने में जाकर यह जांच कर रही है कि कहीं ओपन बर्निंग ना हो.
निर्माण गतिविधियां और खुले में कूड़ा जलाना प्रदूषण के बड़े स्रोत हैं. कंस्ट्रक्शन वर्क से जगह-जगह धूल उड़ती है, जिससे प्रदूषण ज्यादा फैलता है. प्रदूषण का दूसरा बड़ा कारण सॉलिड वेस्ट है. कूड़े को खुले में जलाने से काफी प्रदूषण होता है, इसे ध्यान में रखते हुए एमसीडी ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.
ये टीमें ओपन बर्निंग को रोकने के लिए दिन-रात गश्त कर रही हैं. इसके तहत दिन में ओपन बर्निंग की निगरानी के लिए 175 से ज्यादा टीमों का गठन किया गया है और रात में निगरानी के लिए 124 टीमों का गठन किया गया है.
दिन में निगरानी करने वाली टीम में करीब 250 लोगों को तैनात किया गया है. ये लोग दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जाकर इंस्पेक्शन कर रहे हैं ताकि ओपन बर्निंग को रोका जा सके. वहीं रात में निगरानी करने वाली टीम में 316 लोगों को लगाया गया है. ये लोग रात के समय दिल्ली में बड़ी व छोटी सड़कों पर जाकर निगरानी कर रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










