खुलासा! हार्ट अटैक से नहीं हुई पूर्व DMK सांसद मस्तान की मौत, रिश्तेदारों ने इस वजह से किया था मर्डर
AajTak
22 दिसंबर को शुरू में यह बताया गया था कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद मस्तान की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई. लेकिन मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने उनके साथ मौजूद रहे लोगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.
पूर्व DMK सांसद और TN अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष एस. मस्तान की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि मस्तान की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि उनका मर्डर किया गया था. इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को शामिल किया है, जिनमें डीएमके नेता के रिश्तेदार और ड्राइवर शामिल है.
दरअसल, 22 दिसंबर को शुरू में यह बताया गया था कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद मस्तान की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई. लेकिन मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने उनके साथ मौजूद रहे लोगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस जांच में पता चला कि उनकी हत्या पैसों के लेन-देन को लेकर की गई थी.
जानकारी के मुताबिक मस्तान 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री स्टालिन समेत कई लोगों अपने बेटे की शादी का न्योता देकर चेन्नई से अपने गृहनगर लौट रहे थे. इसी दौरान बीच में उन्हें एक निजी अस्पताल में मृत लाया गया. उनके साथ मौजूद लोगों ने शुरुआत में कहा था कि सीने में दर्द होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हो गई.
गुडुवांचेरी पुलिस ने बताया कि इन सभी पांच लोगों को कार में मस्थान को कथित रूप से दम घोंटकर मारने के लिए गिरफ्तार किया गया है. इनसे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार किए गए लोग मृतक के रिश्तेदार हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों ने नाम इमरान, थौफीक, सुल्तान, नासिर और लोकेश है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










