
खुद को बताया केंद्रीय मंत्री का PA, फिर ट्रांसफर कराने के नाम पर पुलिसकर्मी को लगा दिया हजारों का चूना
AajTak
गुरुग्राम में पकड़े गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के जैनाबाद गांव निवासी सुनील कुमार (38) के रूप में हुई है. पूछताछ में सुनील ने बताया कि उस पर 50 लाख रुपये का कर्ज है, जिसके चलते उसने लोगों को ठगना शुरू कर दिया था.
हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को एक केंद्रीय मंत्री का निजी सहायक बताकर एक पुलिसकर्मी का तबादला कराने का वादा किया और उससे हजारों रुपये ठग लिए. खुद गुरुग्राम पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
गुरुग्राम पुलिस ने पीटीआई को बताया कि आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के जैनाबाद गांव निवासी सुनील कुमार (38) के रूप में हुई है. पकड़े जाने पर सुनील ने बताया कि उस पर 50 लाख रुपये का कर्ज है, जिसके चलते उसने लोगों को ठगना शुरू कर दिया.
हरियाणा पुलिस के एक कर्मचारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि जून 2025 में उसकी मुलाकात एक दोस्त के ज़रिए सुनील कुमार से हुई थी. उसने दावा किया था कि उसकी वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों से अच्छी जान-पहचान है और वह एक केंद्रीय मंत्री के निजी सहायक को जानता है.
पुलिस ने दावा किया कि जब पुलिसकर्मी ने अपने तबादले के लिए उससे मदद मांगी, तो सुनील कुमार ने 50,000 रुपये की मांग की. पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी ने 9 जुलाई को सुनील कुमार के फ़ोनपे पर 20,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए.
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि 15 जुलाई को उसे एक कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को मंत्री का निजी सहायक बताया. उसने मुझे बाकी रकम सुनील कुमार को देने को कहा और कहा कि मेरा तबादला कर दिया जाएगा.
लेकिन पीड़ित ने कॉल करने वाले की आवाज़ की पहचान कर ली. वह कोई और नहीं बल्कि सुनील ही था. इसके बाद पीड़ित पुलिसकर्मी ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और सेक्टर 18 थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










