
खुद का 'मुंह काला' करने वाला MLA...कांग्रेस ने लोकसभा में उतारा, पार्टी के पुराने कैंडिडेट तिलमिलाए
AajTak
MP Congress Candidate: कांग्रेस ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. इसमें मध्य प्रदेश के 10 प्रत्याशियों की घोषणा हुई. दतिया जिले की भांडेर सीट से विधायक फूल सिंह बरैया को भिंड लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भिंड-दतिया सीट से कांग्रेस ने भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया पर दांव लगाया है. बीजेपी की संध्या राय से बरैया का मुकाबला होगा. अनुसूचित जाति के नेता बरैया अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं. विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस नेता बरैया अपनी एक प्रतिज्ञा के मुताबिक खुद का मुंह काला करने राजभवन पहुंच गए थे. उधर, अब उनके नाम की घोषणा को लेकर पार्टी में ही फूट पड़ गई है.
दरअसल, मंगलवार शाम कांग्रेस ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. इसमें मध्य प्रदेश के 10 प्रत्याशियों की घोषणा हुई. दतिया जिले की भांडेर सीट से विधायक फूल सिंह बरैया को भिंड लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.
कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ने बीजेपी के 400 से ज्यादा सीटें जीतने के नारे को खारिज करते हुए कहा, 400 तो छोड़िये मोदी जी 200 पार कर जाएं तो मैं मानूंगा कि कुछ हैं.
इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता ने प्रतिज्ञा ली थी कि अगर चुनाव में बीजेपी प्रदेश में 50 से ज्यादा सीटों पर जीतेंगी तो वह अपना मुंह काला कर लेंगे. लेकिन बीजेपी ने प्रदेश में 163 सीटें हासिल करके दो तिहाई बहुमत जुटाया, जबकि कांग्रेस महज 66 सीटों पर ही सिमट गई.
इसके बाद तय तारीख पर भांडेर विधानसभा सीट से चुनाव जीते फूलसिंह बरैया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राजधानी भोपाल में राजभवन के बाहर पहुंचे. यहां दिग्विजय सिंह ने पार्टी विधायक बरैया के चेहरे पर प्रतीकात्मक रूप से काला टीका लगाया.
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं फूलसिंह बरैया जी को बधाई देता हूं कि वो अपने वचन के पक्के रहे. मैंने उनको रोक दिया क्योंकि उनका वचन तो सही निकला. पोस्टल बैलेट में उन्हें (बीजेपी) तो 50 से कम सीटें मिलीं, जिनपर लीड थी. इसलिए उनको कोई मुंह काला करने की जरुरत नहीं है. मुंह तो बीजेपी को काला करना चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










