
खुदाई से निकलीं 2000 साल पुरानी मूर्तियां, सोने के सिक्कों से ढके मिले भगवान
AajTak
खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को दो दर्जन से ज्यादा प्राचीन मूर्तियां मिली हैं. यह मूर्तियां इटली में मिली हैं. बताया जा रहा है कि इनमें ज्यादातर मूर्तियां 2000 साल पुरानी हैं. यह मूर्तियां पानी में विसर्जित की गई थीं. हालांकि, कई वजहों से ये मूर्तियां अब तक संरक्षित रहीं.
पुरातत्वविदों ने पानी में बहुत अच्छे से संरक्षित दो दर्जन से ज्यादा कांस्य की ग्रीक-रोमन देवताओं की मूर्तियों को ढूंढ निकाला है. बताया जा रहा है कि यह मूर्तियां 2 हजार साल से भी ज्यादा पुरानी हैं. खुदाई में मिली इन मूर्तियों को एक्सपर्ट्स सनसनीखेज खोज बता रहे हैं.
यह मूर्तियां इटली के सिएना प्रांत के टस्कनी इलाके से मिली हैं. यह शहर रोम से करीब 160 किलोमीटर उत्तर में है. इस इलाके में साल 2019 से ही एक प्राचीन स्नानागार के खंडहर को पुरातत्वविद एक्सप्लोर कर रहे हैं.
सिएना के यूनिवर्सिटी फॉर फॉरेनर्स के असिस्टेंट प्रोफेसर जैकोपो तबोली इस खुदाई को कोऑर्डिनेट कर रहे हैं. उन्होंने कहा- यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और असाधारण खोज है.
कल्चर मिनिस्ट्री के एक टॉप अधिकारी मास्सिमो ओसाना ने इन मूर्तियों की खोज को प्राचीन भूमध्यसागरीय के इतिहास की सबसे अद्भुत खोजें में से एक बताया है. ओसाना ने इसे रियास ब्रॉन्ज की खोज के बाद से सबसे महत्वपूर्ण बताया है. उस दौरान प्राचीन यूनानी योद्धाओं की एक विशाल जोड़ी मिली थी. साल 1972 में इटली के एक समुद्री तट से इसे निकाला गया था.
तबोली ने कहा कि हाइजीया, अपोलो और दूसरे ग्रीक-रोमन देवताओं की इन मूर्तियों को पहले मंदिरों में सजाकर रखा जाता था. लेकिन लगता है कि पहली शताब्दी के दौरान ही एक धार्मिक अनुष्ठान में उन मूर्तियों को गर्म पानी में विसर्जित कर दिया गया था. उन्होंने कहा- उन मूर्तियों को पानी में इसलिए विसर्जित कर दिया जाता था क्योंकि उन्हें यह उम्मीद होती थी कि जल से उन्हें भी कुछ मिलेगा.
कल्चर मिनिस्ट्री ने बताया- वह प्राचीन टस्कनी में बड़े बदलावों का दौर था. क्योंकि इस दौरान ही एट्रस्केन के शासन का पतन हो रहा था और रोमन शासन शुरू हो गया था.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









