
खिड़की से मदद मांगते किडनैप बच्चे, बाहर रोते-बिलखते पेरेंट्स... मुंबई के स्टूडियो के बाहर दिखा खौफनाक मंजर
AajTak
आज सुबह जब करीब 100 बच्चे ऑडिशन के लिए पहुंचे, तो उसने लगभग 80 बच्चों को जाने दिया, लेकिन 15 से 20 बच्चों को अंदर ही रोक लिया. फिलहाल, रोहित की मंशा क्या है या उसकी क्या मांगें हैं, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है. पुलिस लगातार उससे बातचीत की कोशिश कर रही है और मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
मुंबई से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. दिनदहाड़े बच्चों के अपहरण की सनसनीखेज वारदात ने शहर में हड़कंप मचा दिया है. आर ए स्टूडियो, जहां एक्टिंग क्लासेस चलती हैं, वहीं की पहली मंजिल पर कई बच्चों को बंधक बनाया गया है. शीशे के पार से बच्चे बाहर झांकते दिखाई दे रहे हैं. मौके पर पुलिस की भारी तैनाती की गई है.
जिसने बच्चों को बंधक बनाया है, उसका नाम रोहित बताया जा रहा है. रोहित इसी स्टूडियो में काम करता है और एक YouTube चैनल भी चलाता है. पिछले चार-पांच दिनों से वह यहां ऑडिशन करवा रहा था.
पुलिस ने हिरासत में लिया
इस स्थिति पर मुंबई पुलिस का कहना है, 'सभी बच्चों को घटनास्थल से सुरक्षित बचा लिया गया है. रोहित आर्या नाम के व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस उससे बात कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया और क्या वह वास्तव में मानसिक रूप से अस्थिर है.
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह जब करीब 100 बच्चे ऑडिशन के लिए पहुंचे, तो उसने लगभग 80 बच्चों को जाने दिया, लेकिन 15 से 20 बच्चों को अंदर ही रोक लिया. फिलहाल, रोहित की मंशा क्या है या उसकी क्या मांगें हैं, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है. पुलिस लगातार उससे बातचीत की कोशिश कर रही है और मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
पवई स्टूडियो के बाहर का नजारा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










