
खालिस्तान समर्थकों का विरोध करने पर आतंकियों ने दी हत्या की धमकी, SC के वकील विनीत जिंदल दर्ज कराया केस
AajTak
सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल को खालिस्तान समर्थक संगठन एसएफजे (सिख फॉर जस्टिस ) से जान से मारने की धमकी मिली है. खालिस्तान समर्थकों का विरोध करने पर उन्हें यह धमकी दी गई है. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू दी है. पिछले साल भी उन्हें सर तन से जुदा करने की धमकी मिली थी.
सुप्रीम कोर्ट के वकील और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल को फिर से जान से मारने की धमकी मिल है. उन्हें इस बार यह धमकी खालिस्तान की मांग से जुड़े आतंकवादी संगठन ने दी है. फिलहाल जिंदल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू दी है. फोन करने वाले खालिस्तान समर्थकों का विरोध करने पर विनीत और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है. विनीत जिंदल कई कानूनी मुद्दों पर पीआईएल दाखिल करने, शिकायतें दर्ज कराने, देशद्रोहियों के खिलाफ आवाज उठाने, हिंदुओं के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए जाने जानते हैं. उन्हें खालिस्तान समर्थक संगठन एसएफजे (सिख फॉर जस्टिस ) से वॉयस कॉल और व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है.
पिछले साल जुलाई में 'सर तन से जुदा' की मिली थी धमकी
पिछले साल 26 जुलाई में वकील विनीत जिंदल ने दावा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. उन्होंने बताया था कि जब वो अपने घर पर पहुंचे तो एंट्री गेट के अंदर एक पर्चा पड़ा हुआ था, जिसमें लिखा हुआ है- अल्लाह का पैगाम है विनीत जिंदल तेरा भी सर तन से जुदा करेंगे जल्द ही.
जिंदल ने धमकी वाले पर्चे को ट्वीट करते हुए कहा बातया था, 'आज जिहादियों ने मेरा भी सर तन से जुदा कर ने की धमकी दी मेरे घर पर भेजा गया.' जिंदल ने बताया कि घर में सीसीटीवी लगा हुआ है, लेकिन पर्चा फेंकने वाला सीसीटीवी में कैद नहीं हुआ है. वकील विनीत जिंदल ने कहा था कि उन्हें इस पत्र से पहले अंतरराष्ट्रीय कॉलर से कई धमकियां मिल चुकी हैं, इसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








