
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ NIA ने दर्ज किया नया केस, PM मोदी को झंडा फहराने से रोकने पर की थी 11 करोड़ इनाम की घोषणा
AajTak
NIA ने अमेरिका स्थित खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी द्वारा तिरंगा फहराने से रोकने के लिए 11 करोड़ रुपये का इनाम देने और भारत के खिलाफ सिख समुदाय में असंतोष फैलाने का आरोप लगाया. FIR गृह मंत्रालय के निर्देश पर दर्ज की गई और इसमें SFJ के नए खालिस्तान नक्शे का खुलासा भी शामिल है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अमेरिका स्थित खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है. उसके खिलाफ आरोप है कि उसने इस साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तिरंगा फहराने से रोकने के लिए इनाम की पेशकश की और भारत के खिलाफ सिख समुदाय में असंतोष फैलाया.
NIA की FIR के अनुसार, पन्नू प्रतिबंधित संगठन 'Sikhs For Justice' (SFJ) का जनरल काउंसल है. पन्नू ने यह घोषणा 10 अगस्त को पाकिस्तान के लाहौर प्रेस क्लब में 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम के दौरान की. उसने वॉशिंगटन से वीडियो संदेश में कहा कि जो सिख सैनिक प्रधानमंत्री मोदी को लाल किले पर तिरंगा फहराने से रोकेंगे, उन्हें 11 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा.
FIR में यह भी बताया गया है कि पन्नू ने इस अवसर पर खालिस्तान का नया नक्शा पेश किया, जिसमें पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश को शामिल किया गया. उन्होंने कहा कि SFJ ने भारत के खिलाफ लड़ाई के लिए 'शहीद जत्था' का गठन किया है.
NIA ने FIR में कहा कि पन्नू ने भारत की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा के खिलाफ गतिविधियों में संलिप्तता दिखाई और सिख समुदाय में असंतोष फैलाने का काम किया. एजेंसी ने SFJ के X चैनल से मिले वीडियो और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर यह मामला दर्ज किया.
UAPA के तहत दर्ज हुई FIR FIR हाल ही में भारतीय कानून के प्रासंगिक धाराओं और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत दर्ज की गई है. इसमें 'गुरपतवंत सिंह पन्नू और अन्य अज्ञात व्यक्तियों' को आरोपी बनाया गया है. यह मामला गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद दर्ज किया गया.
खालिस्तान का प्रचार करने की थी अपील गृह मंत्रालय ने NIA को मामले की जांच के लिए कहा कि पन्नू ने 10 अगस्त को लाहौर प्रेस क्लब में 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम आयोजित किया और वीडियो लिंक के माध्यम से भारत की पंजाब पर संप्रभुता को खारिज करने और खालिस्तान के प्रचार पर ध्यान केंद्रित किया. मंत्रालय ने कहा कि अपराध की गंभीरता, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निहितार्थ और बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए इसे NIA द्वारा जांचा जाना आवश्यक है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










