
खालिश मशाल, अल-हय्या, मूसा...जानिए हानिया और सिनवार के खात्मे के बाद अब कौन हमास को चलाएगा
AajTak
इजरायली सेना ने गाजा में हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार को मार गिराने का दावा किया है, जो पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता था. कहा जाता है कि सिनवार ने ही इजरायल पर हमले की पूरी प्लानिंग की थी. ऐसे में अब हमास के नए नेतृत्व को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
इजरायली सेना ने गाजा का लादेन कहे जाने वाले हमास लीडर याह्या सिनवार को मार गिराने का दावा किया है. कहा जाता है कि याह्या सिनवार वह शख्स था जिसने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमले की प्लानिंग की थी. इस हमले में इजरायल के 1200 से अधिक लोग मारे गए थे.
सिनवार की मौत हमास के लिए एक बड़ा झटका है. इस्माइल हानिया के मारे जाने के बाद याह्या सिनवार हमास का चीफ बना था. इजरायल का मसकद गाजा में हमास के नेतृत्व को नेस्तनाबूद करना है और सिनवार उसका प्रमुख निशाना था. इजरायली विदेश मंत्री इसरायल काट्ज ने कहा कि 7 अक्टूबर के नरसंहार और अत्याचार के लिए जिम्मेदार याह्या सिनवार को आईडीएफ ने मार गिराया है.
कौन करेगा अब हमास का नेतृत्व
वहीं, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमने 7 अक्टूबर का हिसाब बराबर चुकता किया है लेकिन जंग जारी रहेगी. महीनों तक सिनवार इजरायल से बचता रहा. फिलहाल हमास का नेतृत्व कौन करेगा इसे लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है. हमास के प्रमुख लीडर्स जो अभी इजरायली हमले से बचे हैं और भविष्य में उनके संगठन को संभालने की संभावना है, वो इस प्रकार हैं-
खालिद मशाल: खालिद मशाल का जन्म 28 मई 1956 को वेस्ट बैंक के रामल्ला के पास हुआ था. 15 साल की उम्र में उसने मिस्र स्थित सुन्नी इस्लामिक संस्था मुस्लिम ब्रदरहुड ज्वॉइन कर ली. मुस्लिम ब्रदरहुड की मदद से ही 1987 में हमास का गठन किया गया. टाइम मैगजीन ने खालिद मशाल को "द मैन हू हॉन्ट्स इजरायल" यानी 'इजरायल को परेशान करने वाला शख्स' का टाइटल दिया है.
यह भी पढ़ें: 'याह्या सिनवार को मारने में US का कोई रोल नहीं...', हमास चीफ की मौत के बाद बोला अमेरिका

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








