
खामेनेई के संबोधन के तुरंत बाद इजरायल ने लवीजान पर दागी मिसाइल, क्या टारगेट पर थे ईरान के सुप्रीम लीडर?
AajTak
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने आज राष्ट्र को संबोधित किया. लाइव टीवी संबोधन के कुछ ही मिनट बाद इज़रायली लड़ाकू विमानों ने तेहरान के लवीज़ान इलाके पर हवाई हमला किया.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने आज राष्ट्र को संबोधित किया. लाइव टीवी संबोधन के कुछ ही मिनट बाद इज़रायली लड़ाकू विमानों ने तेहरान के लवीज़ान इलाके पर हवाई हमला किया. लवीज़ान को खामेनेई का संभावित गुप्त ठिकाना माना जाता रहा है. इस हमले के समय को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अटकलें तेज़ हो गई हैं कि कहीं खामेनेई खुद इस हमले का निशाना तो नहीं थे.
ये हमला ऐसे समय हुआ है जब इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में खुले तौर पर कहा था कि अगर खामेनेई को खत्म कर दिया जाए, तो युद्ध और ईरानी शासन दोनों खत्म हो जाएंगे.
यहां देखें हमले का VIDEO...
तनाव को और हवा देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बीती रात बयान दिया कि हमें पता है वो कहां हैं… हमने उन्हें अभी तक मारा नहीं है.
इससे पहले ईरानी मीडिया ने रिपोर्ट दी थी कि खामेनेई को तेहरान के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र लवीज़ान के एक भूमिगत बंकर में शिफ्ट किया गया है, जिससे यह कयास और मजबूत हुए हैं कि इज़राइल ने उस बंकर को ही निशाना बनाया हो सकता है.
फिलहाल इस हमले को लेकर न तो इज़रायल और न ही ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है, लेकिन घटना ने दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद युद्ध जैसे हालात को और गंभीर बना दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










